'अखबार फेंको, रुको, कोई नहीं उठाता तो...: सावधान! गाजियाबाद में इस नए पैंतरे से चोरी कर रहे चोर
Ghaziabad news, Ghaziabad thieves, Thieves use newspaper, गाजियाबाद, चोरी, रेकी, उत्तर प्रदेश पुलिस, गाजियाबाद समाचार, गाजियाबाद चोर, चोर अखबार का इस्तेमाल करते हैं
Ghaziabad News: घरों में चोरी करने के लिए शातिर बदमाशों ने आजकल एक नया पैंतरा अपनाया है, जिससे उनको पता चल जाता है कि घर में कोई है या नहीं? गाजियाबाद में चोरों की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाश सूने घरों की रेकी करने के लिए अखबार (Newspaper) का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस नए पैंतरे के जरिए अब चोरों ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर को निशाना बनाया है।

वैष्णो देवी गया था पूरा परिवार
घटना गाजियाबाद में अवंतिका फेज 2 से सामने आई है, जहां चोरों के एक गिरोह ने न्यूजपेपर का इस्तेमाल करके पता लगाया कि घर पर परिवार है या नहीं और फिर करीब 10 लाख रुपए की नकदी और गहने लेकर रफूचक्कर हो गए। चोरी का खुलासा तब हुआ जब परिवार बुधवार को वैष्णो देवी की यात्रा से वापस लौटा। परिवार में तीन लोग थे।
घर से 10 लाख की चोरी
परिवार के मुखिया रवींद्र कुमार बंसल ने बताया कि जब हम वापस लौटे तो हमने पाया कि घर का मेन गेट खुला था और सामने लोहे की जाली का दरवाजा थोड़ा सा खुला था। घर के बाहर खुले में एक अखबार भी पड़ा था। घर के कमरों में तोड़फोड़ की गई और चोर नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। कुल मिलाकर लगभग 10 लाख की चोरी हुआ है।
पूरी प्लानिंग के साथ आए बदमाश
चोरों ने बड़ी चोरी की प्लानिंग से पूरी वारदात को अंजाम दिया। अलमारी का लॉकर तोड़कर 5 लाख कैश और करीब 5 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए। यहां परिवार को जो सबसे अजीब चीज खटकी वो घर के बाहर पड़ा अखबार था, क्योंकि उन्होंने किसी भी तरह का न्यूज पेपर नहीं लगवा रखा था। इतनी ही नहीं कोई सुराग हाथ ना लगे इसके लिए चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ उठाकर ले गए।
घर के बाहर मिला 29 अक्टूबर को अखबार
उन्हें पता चला कि चोरों ने एक अखबार का इस्तेमाल यह जांचने के लिए किया था कि परिवार घर पर नहीं है या नहीं। बंसल के मुताबिक यह चोरों का पता करने का तरीका है कि घर में कोई मौजूद है या नहीं। हमें जो अखबार मिला वह 29 अक्टूबर का था और कुछ दिनों के लिए बाहर खुले में पड़ा था, जिस दौरान हम छुट्टी के लिए बाहर थे। 29 अक्टूबर की दोपहर तक वो अपने घर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कर रहे थे, उन्हें लगता है कि घटना रात में हुई होगी। चोरी की घटना को लेकर कविनगर थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications