VIDEO: डेढ़ पसली के इंसान ने बुलेट को बना दिया 'राकेट', देखते रह गए दरोगा जी

नई दिल्ली, 12 मार्च: यूपी के सीनियर आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा आए दिन अपनी फेसबुक पेज पर मजेदार और प्रेरणादायक किस्से शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक चोर का वीडियो शेयर किया है। जिसमें चोर पुलिसकर्मियों को बुलेट चुराने की अपनी ट्रिक का प्रदर्शन करते हुए दिख रहा है। वीडियो उत्तर प्रदेश के किसा थाने का बताया जा रहा है। वीडियो में चोर के इस हैरतअंगेज कारमाने को देखकर आप भी दंग रहे जाएंगे।

दुबले-पतले चोर ने 40 सेकेंड में चोरी कर ली बुलेट

दुबले-पतले चोर ने 40 सेकेंड में चोरी कर ली बुलेट

सीनियर आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक दुबला-पतला चोर पुलिस कर्मियो को बता रहा है कि, कैसे वह बुलेट मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ता था। और कैसे स्टार्ट करके फरार हो जाता है। वह इसका डेमों पुलिस वालों को दे रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे चोरी का डेमे एक दूसरा बाइक पर देने के लिए कहते हैं। जिसके बाद चोर बुलेट पर बैठता है और एक झटके में लॉक को तोड़ देता है।

देखता रह गए पूरा थाना

देखता रह गए पूरा थाना

इसके बाद चोर बाइक की लाइट के नीचे से एक तार निकला है, उसे जोड़कर 35-40 सेकेंड के अंदर बुलेट को स्टार्ट कर देता है। चोर की इस तरकीब को देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह जाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नवनीत सिकेरा ने लिखा- दरोगा जी की बुलेट, गज़ब शान की सवारी है आज भी लोग बुलेट को उसकी अलग रौबदार आवाज़ के लिए पसन्द करते हैं , दरोगा जी असली दरोगा तब लगते हैं जब वो बुलेट पर चलते हैं।

देखें मजेदार Video

सीनियर पुलिस अधिकारी ने आगे लिखा कि, बुलेट चलती भी तेज है लेकिन इस ढेड़ पसली के इंसान ने बुलेट को राकेट बना दिया, दरोगा जी देखते रह गए रॉकेट उड़ गया। उनके द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 1.5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं, बस पहचानने वाले और मिल जाएं। वहीं एक अन्य शख्स ने कमेंट किया कि, यूपी पुलिस का कारनामा कहीं बिहार पुलिस पर भारी न पड़ जाय श्रीमान।

नवनीत सिकेरा को लोग बुलाते हैं 'सुपरकॉप'

नवनीत सिकेरा को लोग बुलाते हैं 'सुपरकॉप'

नवनीत सिकेरा को एनकाउंटर ​स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है। नवनीत सिकेरा ने पहले आईआईटी से इंजीनियरिंग की। इसके बाद वे यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बन गए। पुलिस अधिकारी के तौर पर ऐसे-ऐसे काम किए कि उनकी छवि सुपरकॉप की बन गई। उनके अपने शुरुआती दिनों में यूपी के मुजफ्फरनगर के आप पास कई नामी गैंगेस्टरों का सफाया किया था। हाल ही में उन पर एक बेब सीरीज भौकाल रिलीज हुई है।

नवनीत सिकेरा पर बनी बेब सीरीज 'भौकाल'

नवनीत सिकेरा पर बनी बेब सीरीज 'भौकाल'

उत्तर प्रदेश कैडर के 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर सेवारत हैं। उनका जन्म साल 1971 में एटा जिले के एक छोटे से गांव में एक मिडिल क्लास किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने हिंदी मीडियम स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। 12वीं के बाद जब वे दिल्ली गए तो डीयू के हंसराज कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें अंग्रेजी नहीं जानने के कारण क्लर्क ने बेइज्जत कर दिया। उस क्लर्क ने उन्हें वापस घर जाने को कह दिया। नवनीत सिकेरा को यह बात चुभ गई। इसके बाद उन्होंने आईआईटी की परीक्षा पास कर रुड़की में एडमिशन मिला, जहां उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीटेक किया। फिर यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+