VIDEO: Well done बिल्लू तुमने पिटने की खातिर अस्पताल चुना!
बिल्लू नाम का एक चोर उस समय लोगों की धुनाई का शिकार हुआ जब उसने एक शख्स की बाइक पर हाथ साफ करने की कोशिश की।
मैनपुरी। जिला चिकित्सालय में एक मरीज लोगों ने हाथों-हाथ तैयार कर दिया। मरीज भी दवा ही मांग रहा था, तभी तो अस्पताल में गाड़ी चुराने आ गया। बिल्लू नाम का एक चोर उस समय लोगों की धुनाई का शिकार हुआ जब उसने नीरज नाम के एक शख्स की बाइक पर हाथ साफ करने की कोशिश की। नीरज अपने परिजन को दवा दिलाने में व्यस्त था इतने चोर को लगा कि वो बाइक पर हाथ साफ कर लेगा लेकिन खुद हाथ साफ का शिकार हो गया। पब्लिक को जैसे ही मालूम चला कि ये चोर है बस शुरू हो गया धाएं-धाएं का खेल।

देखिए VIDEO...
इस वीडियो को देखकर आप समझ गए होंगे कि इस चोर का क्या होल हुआ होगा। तो अस्पताल में चोरी करने का भी इसका फैसला एक तरह से सही था! अगर ये चोरी की खातिर रेलवे स्टेशन या फिर बस अड्डे जाता तो अपने टूटे हाथ-पैर लेकर फिर अस्पताल जाना पड़ता! वैलडन बिल्लू।












Click it and Unblock the Notifications