अब यूपी में किसी भी तरह का भय नहीं, बेहतर कानून-व्यवस्था ने बदली तस्वीर: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हाल ही में पीएम ने कहा कि देश के राज्यों को यूपी से सीखना चाहिए। यूपी पहले बीमारू राज्य था, लेकिन अब यूपी में देश में सर्वाधिक निवेश हो रहा है। यहां अच्छे रेस्टोरेंट, होटल, मॉल बन रहे हैं।

मुझे भी अच्छा लगता है, जब मैं ग्रामीण क्षेत्र में जाता हूं तो वहां धर्माचार्य, बुजुर्ग आदि मिलते हैं तो वो कहते हैं हमारे यहां प्राचीन स्थल था उसका सौदर्यीकरण कराया गया, हमे बहुत अच्छा लगता है।

cm yogi

सीएम ने कहा 650 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है। ये सभी पीएम मोदी के प्रस्ताव पर ही हो रहा है। हम जब किसी धार्मिक स्थल का विकास करते हैं, हेरिटेज स्थल को संरक्षित करने का कार्य करते हैं तो इसके साथ ही हम अपने तीर्थ को भी संरक्षित करते हैं।

आने वाली पीढ़ि को विरासत के रूप में उस विकास के साथ जोड़ने का काम करते हैं कि वो अतीत की इन घटनाओं से प्रेरणा हासिल कर सके, गौरवशाली पलों के साथ जुड़ सके। आज दुनिया काशी आती है तो वह अपने अतीत को इससे जोड़ने के लिए आती है।

अयोध्या के बारे में लोगों ने सुना, लेकिन वो पहले भय की वजह से नहीं आते थे। आज जो लोग आ रहे हैं संतुष्ट होकर जा रहे हैं। पहले जो भय था वह भय अयोध्या ने दूर कर दिया है। पहले कहा जाता था कि काशी में संकरी गली हैं, 10 टूरिस्ट और श्रद्धालु एक साथ दर्शन नहीं कर पाते थे। लेकिन आज काशी धाम आएं तो आसानी से दर्शन कर सकते हैं। यहां 50 हजार श्रद्धालु भी एक साथ आ जाएं तो कोई समस्या नहीं है।

आप नैमिष्य और विंध्यवासिनी को देख सकते हैं। विंध्यवासिनी धाम की क्या स्थिति थी, वहां एकदम संकरी गली थी, आज जाकर देखिए लाखों लोग भी आ जाएं तो भी कोई समस्या नहीं है। यहां एक साथ 36 लाख लोगों ने 24 घंटे के भीतर दर्शन किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+