VIDEO: चालाकी देखिए चोर की...करते-करते आखिर उड़ा लिया मोबाइल
इसके बाद चोर इस इंतजार में दिखाई दे रहा है कि किसी तरह उसे मौके मिले और वो मोबाइल लपक सके। दुकानदार जब इधर-उधर व्यस्त होता तो चोर अपनी पोजीशन चेक करता और करते-करते आखिरकार उसके हाथ मोबाइल आ ही गया।
मेरठ। ये वीडियो देखिए आखिर चोर किस तरह दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे होते-होते आखिरकार मोबाइल तक पहुंच ही गया और फिर हाथ आए माल को चुप कर के ले भगा। मामला मेरठ के बुढाना गेट चौपले का है जहां बसंत रेवड़ी भंडार के नाम की एक दुकान पर एक चोर बिना किसी खौफ के अपना करतब दिखाते दिखा।

देखिए VIDEO...
दरअसल चोर की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पहले चोर दुकान के काउंटर पर आता है, उसके आने से ही साफ झलक रहा है कि उसका इरादा ठीक नहीं है। इसके बाद चोर इस इंतजार में दिखाई दे रहा है कि किसी तरह उसे मौके मिले और वो मोबाइल लपक सके। दुकानदार जब इधर-उधर व्यस्त होता तो चोर अपनी पोजीशन चेक करता और करते-करते आखिरकार उसके हाथ में महंगा मोबाइल आ ही गया।
चोरी के बाद वो धीरे से सरका, चोर वहां से जल्दी भागने के चक्कर में एक रिक्शे वाले को फटाफट चलने को कहने लगा। सवारी को हड़बड़ी में देख रिक्शे वाले ने तुरंत रिक्शा खींचा और उस पर सवार चोर फरार हो लिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है।












Click it and Unblock the Notifications