VIDEO: चोरों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर का तोड़ा ताला और उड़ा दिए सबके होश
फायदा उठाकर बेखौफ तीन चोरों ने घर पर अटैक कर दिया और बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की चोर इतना माल उड़ा ले गए कि परिवार के होश ही उड़ गए।
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बैंक से रिटायर्ड चीफ मैनेजर के घर में लाखों रुपए की चोरी की। चोरों की ये वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चीफ मैनेजर का परिवार शादी में गया हुआ था कि तभी चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 7 लाख की ज्वैलरी और ढाई लाख रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बता दें की सुभाष चौधरी हापुड़ के बैंक ऑफ इंडिया में चीफ मैनेजर के पद से रिटायर हैं और सुभाष और उनका परिवार हरियाणा के गुड़गांवा में एक रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था। घटना आवास विकास, संजय विहार की है जहां ताला लगे घर का फायदा उठाकर बेखौफ तीन चोरों ने घर पर अटैक कर दिया और बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की चोर करीब 7 लाख रुपए से भी ज्यादा की ज्वैलरी और ढ़ाई लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गी, जब पड़ोस में रहने वाले लोगों ने घर के ताले टूटे देखे तो उनको सूचना दी गई और परिवार के होश उड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications