Eklavya Krida Kosh: यूपी सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया ये कदम

Uttar Pradesh Government ने शुक्रवार को राज्य के 35 खिलाड़ियों को हाल ही में स्थापित एकलव्य क्रीड़ा कोष (Eklavya Krida Kosh) के प्रथम लाभार्थी के रूप में 31 लाख रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। सभी लाभार्थी पदक विजेता हैं। सरकार की कोशिश है कि राज्य में हर खेल और उससे खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जाए ताकि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते ज्यादा से ज्यादा पदक जीत सके। हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने ऐलान किया था कि पदक विजेताओं को राज्य सरकार अपने यहां राजपत्रित अधिकारी की नौकरी भी देगी।

योगी आदित्यनाथ

खिलाड़ियों को सरकार ने दी आर्थिक सहायता

तीरंदाज अरविंद चौधरी, जिन्होंने 39वीं एनटीपीसी सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था और चेष्टा देओल तीन-तीन लाख की सहायता मिली है। हॉकी खिलाड़ी विष्णुकांत सिंह और उत्तम सिंह को 3-3 लाख की वित्तीय सहायता भी दी गई है। आर्थिक सहायता पाने वालों में नीलम, अरविंद सिंह और मथावी अस्थाना शामिल हैं। इनके अलावा अन्य खिलाड़ियों को नियमानुसार ₹50,000 से ₹75,000 तक दिए गए हैं।

एकल्व्य क्रीड़ा कोष से मिल रही वित्तिय सहायता

अतिरिक्त मुख्य सचिव, खेल, नवनीत सहगल, ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों एवं संभागों के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को एकलव्य क्रीड़ा कोष की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेताओं को उनके खेल से संबंधित आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए पांच लाख रुपये तक का अनुदान देने का प्रावधान है।"

आयुष्मान भारत योजना के तहत खिलाड़ियों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा

राज्य के विभिन्न जिलों में खेलों में प्रशिक्षण के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत खिलाडिय़ों, आवासीय खेल छात्रावास निवासी एवं आवासीय खेल महाविद्यालय के खिलाडिय़ों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराने का प्रस्ताव मांगा गया है। इन खिलाड़ियों का डेटाबेस तैयार करने के लिए पीएमयू का गठन किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा के लिए वेब पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है।

के डी सिंह बाबू स्टेडियम में बन रहा खेल उपकरण बैंक

एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत केडी सिंह 'बाबू' स्टेडियम में एक खेल उपकरण बैंक स्थापित किया जा रहा है, जिसमें प्रायोजकों, पूर्व खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों द्वारा प्रदान किए गए उपकरण रखे जाएंगे और आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी, जो प्रशिक्षण में हैं आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

सरकार ने पहले ही किया है ये ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही घोषणा की है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मेडल जीतने वाले और भाग लेने वाले सभी एथलीटों को सम्मानित करेगी। इसके अलावा राज्य के पदक विजेता एथलीटों को अतिरिक्त सम्मान और नौकरी भी देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक प्राप्त करने वाले और प्रतिभाग करने वाले हर खिलाड़ी को सम्मानित करेगी। राज्य सरकार पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी खेल नीति के अनुसार अतिरिक्त सम्मान और नौकरी भी प्रदान करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+