इटावा: व्यापार मंडल ने डीएम का किया विरोध, विधायक ने समर्थन में कहा रिश्वतखोर
मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए इन लोगों ने कहा 'रिश्वतखोर दलालों के, जूते मारो #@#% के'। व्यापारियों का आरोप है कि खाद्य विभाग में दलालों ने अपना अड्डा जमा लिया है।
इटावा। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनंत प्रताप की अगुवाई में व्यापारियों ने रोड पर रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने जमकर खाद्य विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए और कहा 'रिश्वतखोर दलालों के, जूते मारो सालों के'। व्यापारियों का आरोप है कि खाद्य विभाग में दलालों ने अपना अड्डा जमा लिया है। तो वहीं विभाग के अधिकारी रिश्वत लेकर काम करते हैं।

इटावा के व्यापार मंडल के नेता अनंत प्रताप अग्रवाल ने जिलाधिकारी व एसएसपी महोदय को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि हमारे व्यापारियों के साथ हर प्रकार का उत्पीड़न किया जाता है। उनकी दुकान से सेंपल भर लिए जाते है, न मौके पर कोई कागज दिए जाते हैं और न ही दुकान पर सेंपल सील किए जाते है। हमारे व्यापारी को दफ्तर में बुलाया जाता है तो सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में धमकी दी जाती है और कहा जाता है कि तेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा देंगे।
खाद्य विभाग के लोग जिले में सेंपल भरने के नाम पर व एफआईआर दाखिल कराने के नाम पर छोटे-छोटे व्यापारियों से मोटी अवैध रकम वसूली जाती है। व्यापारी इनके डर के कारण कुछ भी कहने का साहस नहीं कर पाते और इसी का फायदा उठाकर पूरे जिले के व्यापारियों का शोषण करते हैं। तो वहीं भाजपा के लोगों का कहना है कि खाद्य विभाग के कर्मचारी झूठा आरोप लगा रहे हैं, हमारे यहां आकर व्यापारियों ने गाली-गलौज की है। एक दुकान का गलत तरीके से सेंपल लिया गया, इसका अनंत प्रताप ने विरोध किया तो उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। उसी के तहद ये लोग डीएम और एसएसपी साहब से मिलने पहुंचे थे। यहीं इन लोगों ने इटावा के डीएम को रिश्वतखोर कहा।












Click it and Unblock the Notifications