Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस सीट पर 'चुनाव चिन्ह' ही बिगाड़ सकता है खेल, इकलौती सीट जहां TMC ने उतारा है उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव मतदान संपन्न हो गया है। चुनाव मतदान संपन्न हो जाने के बाद सभी पार्टियों के नेता अपनी जीत का दावा करने के साथ ही और मतों का आकलन करने में जुटे हुए हैं।

वहीं चुनाव मतदान के बाद शनिवार को एग्जिट पोल जारी होने के बाद कई नेताओं की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। एग्जिट पोल में भले ही तीसरी बार एनडीए की सरकार बनती दिखाई जा रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों द्वारा एग्जिट पोल पर ही सवाल उठाए जा रहा है।

the-only-lok-sabha-seat-in-up-where-tmc-has-fielded-a-candidate

फिलहाल लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। गठबंधन के तहत भदोही लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई थी लेकिन सपा द्वारा यह सीट ममता बनर्जी को सौंप दी गई।

उत्तर प्रदेश में यह इकलौती सीट है जहां पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़े। चर्चा थी कि इस लोकसभा सीट पर ममता बनर्जी भी चुनाव प्रचार करने के लिए आ सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। केवल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की यहां प्रचार करने आए।

एग्जिट पोल जारी होने के बाद इस सीट पर भी लोगों के अपने-अपने तर्क हैं। लेकिन, अधिकतर लोगों द्वारा टीएमसी के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी को चुनाव में नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसा नहीं है कि ललितेश प्रति त्रिपाठी लोगों के बीच अपनी जगह नहीं बना पाए। ललितेश पति त्रिपाठी ने भदोही लोकसभा सीट पर जोर-जोर से चुनाव प्रचार किया और अखिलेश यादव के आ जाने के बाद माहौल और अच्छा हुआ। बावजूद इस सीट पर सिंबल खोजने के चलते लोगों को भटकना पड़ा।

सपा या कांग्रेस से होते से आसानी से जीत जाते चुनाव: राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भदोही लोकसभा सीट पर ललितेश पति त्रिपाठी के पक्ष में माहौल अच्छा बना था। लेकिन टीएमसी के टिकट से चुनाव लड़ने के चलते चुनाव चिन्ह को लेकर मतदान के दिन मतदाता भटकते नजर आए।

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिन्ह घास के साथ दो फूल है। इस बारे में अधिकतर मतदाताओं को जानकारी नहीं हो पाई थी। यही कारण है कि मतदान के दिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर लोग समाजवादी पार्टी का चुनाव निशान साइकिल या कांग्रेस का चुनाव निशान हाथ का पंजा खोजते नजर आए।

यही कारण है कि इस लोकसभा सीट पर ललितेश पति त्रिपाठी को नुकसान हो सकता है। राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि यदि ललितेश पति त्रिपाठी समाजवादी पार्टी या कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े होते तो यह चुनाव ललितेश के पक्ष में जरूर होता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+