सपा के पूर्व विधायक पर संगीन आरोप, अपहरण और फिरौती के मामले में हत्थे चढ़े 6 शातिर
इन लोगों ने एक छात्र प्रशांत का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद प्रशांत के परिजनों से 11 लाख की फिरौती मांगी गई थी। ये लोग अपहरण के साथ-साथ बाइक चोरी का भी धंधा करते थे।
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिला की क्राइम ब्रांच टीम ने थाना वैदपुरा क्षेत्र के कर्री रोड से 6 अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए ये बदमाश अपने आप को मैनपुरी के पूर्व सपा विधायक मानिक चंद्र यादव के गुर्गे बता रहे हैं। इन बदमाशों के पास से 11 साल के छात्र प्रशांत को भी क्राइम ब्रांच ने बरामद कर लिया है। सपा विधायक के इन गुर्गों ने 8 मार्च को प्रशांत का अपहरण थाना सैफई क्षेत्र के गांव बरौना कला के पास से की थी। इन गुर्गों ने छात्र के परिजनों से 11 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी।

इस घटना के बाद से एसएसपी ने छात्र की तलाश में तीन टीमों का गठन किया था। सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच टीम के अथक प्रयासों के बाद इटावा पुलिस को शुक्रवार बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आए इन शातिर बदमाशों के पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिल, 315 बोर के तमंचे, 6 कारतूस, दो चाकू और चार मोबाइल बरामद हुआ है।
वहीं इटावा एसएसपी ने बताया कि इन लोगों ने एक छात्र प्रशांत का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद प्रशांत के परिजनों से 11 लाख की फिरौती मांगी गई थी। ये लोग अपहरण के साथ-साथ बाइक चोरी का भी धंधा करते थे। ये एक शातिर अपराधी गिरोह है। इनसे पूछताछ पर पता चला कि इनका लिंक सपा के एक पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव से जुड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications