18 से 30 साल की युवतियां अब इस तरह से कांग्रेस को दिलाएंगी जीत

लखनऊ। 2019 के लोकसभा को देखते हुए कांग्रेस भी अपने संगठन को दुरुस्त करने में लग गई है। इसी के तहत कांग्रेस जल्द ही एक महिलाओं का नया विंग शुरू करने जा रही है। यह महिला विंग, महिला वोटरों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभााएगी। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस में एक नई विंग को शुरू करने के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है। इस महिला विंग का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर प्रियदर्शनी विंग रखे जाने पर विचार किया जा रहा है।

the girl age between 18 to 30 win help to win congress in 2019 loksabha election

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इशारे पर इस नए विंग से संबंधित प्रस्ताव उनकी टीम ने तैयार कर उन्हें सौंप दिया है। इस विंग को तैयार करने के पीछे उद्देश्य ये है कि ज्यादा से ज्यादा युवा महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ा जाए। कांग्रेस की तैयारी है कि 19 नवंबर यानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर इसकी घोषणा की जाए। जानकारी के मुताबिक इस नए विंग में सिर्फ 18 से लेकर 30 वर्ष तक की ही महिलाओं को जगह दी जाएगी। जैसे ही महिला की उम्र 30 वर्ष से ज्यादा हो जाएगी उन्हें मुख्य संगठन में भेज दिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के विशेष आमंत्रित सदस्य सुरेंद्र राजपूत ने बातचीत में बताया कि इस नए महिला विंग को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर प्रियदर्शनी विंग रखा जाएगा। इस विंग को यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस की तरह ही राष्ट्रीय स्तर पर शुरू करने की योजना है। साथ ही इस विंग में भी राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्ष, प्रभारी महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सदस्य के पद होंगे।

इस विंग की खासियत ये होगी कि इसमें सिर्फ 18 से 30 वर्ष की महिलाओं को जगह दी जाएगी। 30 वर्ष के बाद सदस्यों को महिला कांग्रेस में जगह दी जाएगी वो भी उसी स्तर पर यानी अगर वह प्रियदर्शिनी विंग में ब्लॉक स्तर पर थी, तो महिला कांग्रेस में भी उन्हें ब्लॉक स्तर पर ही जगह दिया जाएगा। इस विंग को हर जिला, जोन, तहसील और ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा।

इस प्रियदर्शनी विंग की महिलाओं का ड्रेस कोड भी अलग होगा। महिला कार्यकर्ताओं को साड़ी की जगह टीशर्ट के साथ जीन्स या ट्राउजर पहनना होगा। जीन्स व ट्राउजर का रंग नीला या काला होगा। वहीं टीशर्ट का रंग वरिष्ठता के हिसाब से अलग-अलग होगा। युवतियों को प्रियदर्शिनी कांग्रेस से स्कूल, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी से जोड़ा जाएगा। इससे उन युवतियों को भी आगे आने का मौका मिलेगा जो राजनीति के क्षेत्र में काम तो करना चाहती हैं पर उन्हें मौका नही मिला पा रहा है। सूत्रों की माने तो इस विंग की रूपरेखा को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मिल कर तैयार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+