फोन पर मर्दों की आवाज में 2 साल से बातें कर रही थी सहेली, पुलिस ने पकड़ा तो बोली- मजा आ रहा था
पिछले 2 सालों से उसकी एक सहेली उसे अनजान नंबर से कॉल करके अश्लील बातें करके परेशान कर रही थी। कॉल करने के बाद सहेली मर्दों की आवाज में बात करती थी जिससे लड़की काफी परेशान रहती थी। इससे परेशान होकर लड़की ने अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।
शिकायत के बाद जब पुलिस ने सीडीआर और सर्विलांस की मदद से जांच की तो पता चला कि पिछले 2 सालों से लड़की को परेशान करने वाला कोई लड़का नहीं बल्कि खुद उसकी सहेली है। इसके बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपनी सहेली को परेशान करने में मजा आता था।

यह पूरा मामला गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस से शिकायत किया कि पिछले 2 साल से अलग-अलग फोन मोबाइल नंबर से फोन करके एक शख्स उसे परेशान करता है।
फोन पर वह उसके साथ अश्लील बात करता है तथा मना करने पर गंदी-गंदी गालियां देने लगता है। लड़की द्वारा यह भी बताया गया कि फोन करने वाला शख्स उल्टा सीधा बोलता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। लड़की ने आरोप लगाया कि मेरे परिचित लोगों को भी वह फोन करता है।
परिचित लोगों को फोन करके भी वह उल्टी सीधी बातें करता है। उसने पुलिस से यह भी बताया कि 2 साल से लगातार फोन आने के चलते वह काफी परेशान हो गई है। पीड़िता द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
बताया जा रहा है कि जिन नंबरों से फोन किया जा रहा था उन नंबरों की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि वह नंबर किसी लड़के के नहीं बल्कि लड़की के हैं। उसके बाद पुलिस उसे लड़की तक पहुंची तो पता चला कि पकड़ी गई लड़की पीड़िता की सहेली है।
पुलिस द्वारा जब उसे इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पुरुष के आवाज में आसानी से बात कर लेती है। उसने यह भी कहा की सहेली को फोन करके परेशान करने में उसे काफी मजा आ रहा था जिसके चलते वह उसे फोन करती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग की आशंका में उसका चालान कर दिया।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications