यूपी: ड्राइवर को आई झपकी, बिजली के खंभे को तोड़ खाईं में जा गिरी बस
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पिछले 24 घंटे के अंदर दो बड़े हादसे होने से बच गए। यहां एक बार फिर ड्राईवर को नींद आने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे 13 यात्री घायल हो गए। बस की स्पीड से आप अंदाजा लगा सकते है कि यह हादसा कितना भयावह था। बस रोड के किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए रोड के किनारे खाई मे पलट गई। घायल यात्रियों को निकालकर पास के अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। आपको बता दें कि बीती रात भी एक बस पुल के नीचे पलट गई थी। जिसमे एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए थे।

हादसा कलान थाना क्षेत्र के जलालाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर सेंठा गांव के पास का है। वृंदावन से लौट रही प्राइवेट बस के ड्राईवर की नींद के कारण अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खाई मे पलट गई। बस मे बैठे 13 यात्रियों को बस पलटने से घायल हो गए। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि रोड के किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए खाईं में जा गिरी। गनीमत ये रही कि उस वक्त बिजली नही आ रही थी। अगर बिजली आ रही होती तो करंट से एक बड़ा हादसा हो सकता था।

बस पलटने से चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामिणों ने पहुचकर बस के शीशे तोड़कर घायल यात्रियों को बाहर निकाला। उसके बाद मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस और थाने की पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। आपको बता दें कि 24 घंटे में बस पलटने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले बीती रात एक बस पलिया से दिल्ली जा रही थी, जो अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। लेकिन इस हादसे मे एक दर्जन से ज्यादा लोग मामूली रूप से चोटिल हुए थे। बाकि यात्रियो को चोटें नहीं आई थी।












Click it and Unblock the Notifications