VIDEO: दबंगों ने की युवकों की सरेआम पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले में एक कार सवार दबंग की दबंगई सामने आई है। यहां कार सवार दबंगों ने बाइक सवार युवकों को जमकर पीटा और पास में खड़ी रही जनता तमाशबीन बनी रही। युवक से मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। आप वीडियो मे भी देख सकते है कैसे दबंग मिलकर युवक को मार रहे हैं।
मामला हापुड़ के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड का है। यहां कार सवार व्यक्ति के साथ बाइक सवार युवकों का विवाद हो गया था। बाइक सवार युवकों ने एक साइकिल सवार बच्चे को भी टककर मार दी थी। जिससे आग बबूला दबंगों ने इन युवकों को रोक लिया और दिन-दहाड़े उनकी पिटाई कर करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं पास में खड़े लोगों ने भी युवकों पर अपना हाथ साफ़ कर लिया और चलते बने। दबंगो की पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान पुलिस का कोई अतापता ही नहीं चला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने अपनी नाकामी को छिपाने के लिए मामले को शांत कराकर दोनों को भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications