VIDEO: कलयुगी भाई ने मरने के लिए बहन को नहर में फेंका

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ऑनर किलिंग की कोशिश का एक मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को रास्ते से हटाने के लिए एक सोची समझी साजिश के तहत जिंदा नहर में उठा कर फेंक दिया गया। वो तो गनीमत रही कि बचाओ-2 की आवाज सुन दो युवक नहर में कूद गए और उसे को बचा लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस किशोरी को थाना किशनी लाकर पूछताछ कर रही है।

VIDEO: कलयुगी भाई ने मरने के लिए बहन को नहर में फेंका

दो युवकों ने नदी में कूदकर बचाई किशोरी की जान
मामला मैनपुरी के थाना क्षेत्र किशनी का है। जहाँ रामनगर के पुल के पास से नहर में बहती एक किशोरी जान बचाने के लिए चिल्ला रही थी। आस पास के लोगों ने जब देखा तो दो युवक उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़े और उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रहने वाली 16 वर्षीय मधु, पुत्री चरण सिंह को उसके भाई ने ही सोची समझी साजिश के तहत जिंदा नहर में उठा कर फेंक दिया।

बहाने से ले गए पुल पर
किशोरी नोएडा में अपने भाई और जीजा के साथ रहती थी। उसने बताया, 'आज घर से मेरे भाई गोपी किशन, दीदी एकता, जीजा देवेश, मामा राजा व ममेरा भाई अरविंद उसकी ननिहाल पदमपुर थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी इलाज के लिए भगत के पास लेकर आए और वहां दीदी एकता को छोड़कर भाई और परिजन 2 मोटर साइकिल से हमको लेकर घर से निकले। जिसके बाद रास्ते में उन्होंने कई बार अपनी मोटरसाइकिल बदली और नहर की पुल पर बीच में ले गए। पुल पर ले जाकर उन्होंने मुझें नदी में फेंक दिया।'

जीजा भी थे साजिश में शामिल
पानी का बहाव काफी ज्यादा होने के कारण मुझे डर लग रहा था। इतने पर भाई ने कहा कि 10 रुपये लो अपने ऊपर 7 बार घुमा कर बीच पुल में फेंक दो। मैने जैसे ही रुपये फेंके वैसे ही मेरे भाइयों ने हाथ-पैर पकड़ कर मुझे नहर में फेक दिया। मेरे जीजा पास में निगरानी कर रहे थे। वो लोग मुझे नहर में फेंक कर भाग गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण में पानी में ऊपर नीचे जा रही थी। जब मैं ऊपर आई तो बचाओ -बचाओ चिल्लाने लगी। इस पर पास खड़े 2 युवकों ने पानी में कूद कर मुझे बहार निकाला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को किशनी थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+