कुंभ मेले पर 'आतंकी साया', साधु के वेश में आ सकते हैं आतंकवादी

इलाहाबाद। प्रयागराज(इलाहाबाद) का कुंभ मेला इस बार पूरे देश को चकाचौंध करने के लिए तैयार हो रहा है। लेकिन, कुंभ मेला पर ग्रहण लगाने के लिए आतंकियों का भी काला साया मंडराने लगा है। आतंकी संगठनों की नजर कुंभ मेला पर है और खुफिया एजेंसियों को इस बावत इनपुट भी मिले हैं। आतंकी कुंभ मेले में साधु के वेश में आ सकते हैं और अब खुफिया एजेंसी अलर्ट पर हैं और संदिग्धों की तलाश के साथ सुरक्षा व्यवस्था को अभेध बनाने के लिए तैयारियां सर्वोच्च स्तर पर की जा रही है। हालांकि अब तक 60 संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है। अब पुलिस इनकी गहनता से जांच में जुटी हुई है।

हिजबुल मुजाहिद्दीन की नजर

हिजबुल मुजाहिद्दीन की नजर

कुंभ मेले पर आतंकी संगठनों की नजर है। लेकिन, उनमें से भी हिजबुल मुजाहिदीन अपने शागिर्दों को यहां भेजने का प्लान बना रही है । खुफिया एजेंसियों ने इस बाबत अलर्ट जारी कर दिया है और हिजबुल मुजाहिद्दीन की सक्रियता पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रयागराज में इस समय कुंभ मेला परिक्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन किया जा रहा है इस काम में पुलिस के अलावा एल आई यू के साथ स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो व इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी लगी हुई है । इनके अलावा भी खुफिया सुरक्षा एजेंसियां छानबीन कर रही हैं और जो भी संदिग्ध सामने आ रहे हैं उनके बारे में पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है । अब तक 50 से अधिक संदिग्ध खुफिया एजेंसियों की नजर में केवल प्रयागराज में ही सामने आ चुके हैं। लेकिन, कौशांबी में विदेशी नागरिक के फर्जी तरीके से यहां रहने से अनहोनी की आशंकाओं को और बल मिला है, जिसे देखते हुए पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया और तेज कर दी गई है।

साधु के वेश में आतंकी आने की सूचना

साधु के वेश में आतंकी आने की सूचना

सुरक्षा एजेंसियों को जो इनपुट मिला है उसके अनुसार आतंकी कुंभ मेले में साधु संत के वेशभूषा में आने का प्रयास कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन समेत कुछ आतंकी संगठनों की सक्रियता सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश में देखी है और इसे खतरे की घंटी मानकर ही अलर्ट जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने के साथ ही इंटरनेशनल फोन काॅल पर भी निगरानी रखी जा रही है। हालांकि आतंकियों के लिए साधु वेश में भी आना आसान नहीं होगा । क्योंकि यहां साधु संतों के मठों से लेकर आश्रमों के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे और यहां आने वाले एक एक शख्स पर तीसरी आंख और सर्विलांस की अलग-अलग टीमें नजर रखेंगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तत्काल कैच करने के लिए विशेष दस्ते भी तैनात रहेंगे । इसके लिए लगातार एन आई एस ए में स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग भी चल रही है। इस बार कुंभ मेले में प्रवेश से पहले ही संदिग्धों पर नजर रखने व कई स्तर पर चेकिंग की व्यवस्था की जा रही है और कुंभ मेला में किसी भी संदिग्ध का घुसना लगभग नामुमकिन बनाया जाएगा, इसके लिए स्पेशल फोर्सेस की यूनिट कई चरणों में सुरक्षा व्यवस्था तैयार करेगी।

सर्वोच्च स्तर की होगी सुरक्षा

सर्वोच्च स्तर की होगी सुरक्षा

कुंभ मेले की सुरक्षा इस बार सर्वोच्च स्तर की होगी। यहां की सुरक्षा कई चरणों की होगी, जिसमें अलग-अलग स्तर से सुरक्षा का एक चक्रव्यूह तैयार किया जाएगा। जिसे भेद पाना किसी के लिए भी नामुमकिन होगा। इसके लिए खुफिया एजेंसियों के साथ ब्लैक कमांडो, आतंकवाद निरोधक दस्ता, स्पेशल कमांडोज, एटीएस की स्पेशल टीमें, सर्विलांस यूनिट, बम डिटेक्शन एवं एंड डिस्पोजल की टीम, एनआईए की टीम, सीआईएसफ, सीआरपीएफ, आरएएफ, सेना का दस्ता, पीएसी, पुलिस, होमगार्ड आदि से कुंभ मेले को एक अवैध किला बनाया जाएगा। एडीजी प्रयागराज जोन एस एन साबत ने बताया कि कुंभ मेले की सुरक्षा सर्वोच्च स्तर की होगी और लगातार संदिग्धों की जानकारी पूरी तरह जुटाई जा रही है । खूफिया सुरक्षा एजेंसी की टीमें भी अलग से अपना काम कर रही हैं । कुंभ मेले की सुरक्षा अब तक की सर्वोच्च सुरक्षा स्तर का नमूना होगा।

ये भी पढ़ें-दीवाली के बाद छठ पर भी घर नहीं गए तेजप्रताप, यूपी के इस शहर में डाले हुए हैं डेरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+