बरेली: मकान हड़पने की खातिर किराएदार महिला ने मकान मालिक समेत 8 लोगों को दिया जहर
किराएदार गौरी का पति जेल में सजा काट रहा है, किसी सजायाफ्ता की पत्नी को किराए पर ठहराना मकानमालिक को खटक रहा था इसलिए उसने मकान खाली करने का दबाव बनाया लेकिन किराएदार की नजर उसके मकान पर थी।
बरेली। शहर के थाना सुभाषनगर क्षेत्र की अनुपम कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के आठ सदस्यों की जहरीला प्रसाद खाने से हालात बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के पीछे किराएदार का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना की आरोपी किराएदार फरार बताई जा रही है। वहीं डॉक्टर ने सभी पीड़ितों की हालत नाजुक बताई है।



बताया जा रहा है कि अनुपम नगर में रहने वाले महेंद्र सिंह का विवाद अपने किराएदार गौरी से चल रहा था तो गौरी का पति राघव हत्या के आरोप में जेल काट रहा है। महेंद्र सिंह इसी आधार पर गौरी से मकान खाली कराने का दबाव बना रहे थे लेकिन किराएदार की नजर उसके मकान पर थी। रंजिश निकालने और मकान पर अपना हक जमाने की खातिर गौरी ने ये साजिश रची और मकानमालिक समेत परिवार के 8 सदस्यों को जहरीला प्रसाद देकर जान से मारने की कोशिश की। मामला खुलने के बाद खुद को फंसता देख किराएदार गौरी मौके से फरार बताई जा रही है।
देखिए पीड़ित परिवार...







जानकारी के मुताबिक गौरी बीती रात महेंद्र के घर प्रसाद देने के लिए आई थी। प्रसाद खाने के बाद सभी की हालत खराब हो गई। सभी को तड़के सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर खुद एसएसपी जोगेन्दर सिंह पहुंचे और आस-पड़ोस से जानकारी ली। जहरीला प्रसाद खाने से प्रभावित होने वालों में महेंद्र और उनकी पत्नी पंचमी, बेटा बब्लू, बब्लू की पत्नी प्रीती साथ अन्य चार सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महेंद्र की हालत सबसे नाजुक है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी किराएदार की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications