यूपी: डीजे पर बार-बालाओं के ठुमकों पर मनचलों ने की फायरिंग, 10 साल के बच्चे को लगी गोली

रामपुर। यूपी के रामपुर जिले में एक शादी समारोह में फायरिंग के दौरान एक बच्चे के सर में गोली लगने से भगदड़ मच गई। डीजे पर बार-बालाओं का डांस चल रहा था। इसी दौरान अवैध तमंचे से निकली गोली 10 साल के किशोर को जा ली। आनन-फानन में इलाज के लिए परिजन उसे अस्पताल ले गए। बच्चे की हालत नाजुक बताकर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की तलाश अभी तक जारी है।

ten year boy shot by scamp firing at wedding ceremony

वारदात चैकी मसवासी क्षेत्र के चाऊपूरा गांव की है। जहां बीती रात शादी समारोह में बार बालाओं का अश्लील डांस तमंचे की नोक पर कराया जा रहा था। जिसमें घोसीपुरा गांव का आरिफ और उसके 2 दोस्त अवैध तमंचे से फायरिंग कर रहे थे तभी तमंचे से निकली गोली पास में खड़े 10 सालके बच्चे के कान में लग गई। आनन फानन में बच्चे को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने हालात नाजुक होने पर उसे मेरठ रैफर कर दिया।

ten year boy shot by scamp firing at wedding ceremony

वहीं घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और गाड़ियों में तोड़ फोड़ भी की। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और वारदात की जानकारी प्राप्त कर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने 3 मनचले अकरम, आरिफ , मालिक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस पर भी उठ रहा है कि डीजे की परमिशन इन लोगों को किसने दी जबकि योगी जी के आदेश है कि रात में किसी तरह का डीजे नहीं बजेगा और अगर ऐसा हुआ तो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+