'रामलला का मंदिर चारित्रिक, मैं बहुत भाग्यशाली', Ayodhya में बोले सुपरस्टार रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत रविवार को अयोध्या में रामलला और हनुमानगढी़ मंदिर का दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो राम मंदिर बनते देख रहा हूं।
Rajinikanth in Ayodhya: अयोध्या पहुंचे बॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत ने रामनगरी के विकास और सौंदर्य को देखा। इस दौरान उन्होंने कि राम मंदिर खुलने के बाद काफी भव्य दिखेगा। रजनीकांत ने मंदिर और अयोध्या कॉरिडोर को काफी महत्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा की राम मंदिर बहुत चारित्रिक है।
रविवार को अयोध्या पहुंचे रजनीकांत ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद वे रामलला के रवाना हुए। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए रजनीकांत ने कहा के वे बहुत भाग्यशाली हैं, जो रामलला के मंदिर को बनते देख रहे हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत के साथ उनकी पत्नी भी हैं। अयोध्या पहुंचने से पहले रजनीकांत ने शनिवार की रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसके बाद रविवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। रजनीकांत ने अखिलेश को अपना दोस्त बताया।
Recommended Video
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी खुशी होती वही आज भी हुई। उन्होंने कहा कि आज से 9 साल पहले हमारी मुलाकात हुई थी, तब से दोस्ती बरकरार है। वहीं रजनीकांत के अयोध्या दौरे पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने खुशी व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications