उत्तर प्रदेश: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा की गला काटकार हत्या, हंगामा
उत्तर प्रदेश: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा की गला काटकार हत्या, हंगामा
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में बुधवार सुबह स्कूल जा रही 17 साल की छात्रा की चार लड़कों ने धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। लड़की के परिवार ने कहा कि छह महीने से उसको परेशान किया जा रहा था। परिजनों ने पुलिस के आरोपियों पर कार्रवाई ना करने तक शव के अंतिम संस्कार से इंकार कर घंटों प्रदर्शन किया। एक आरोपी ग्राम प्रधान का बेटा है।
Recommended Video


लड़की साइकिल से स्कूल जा रही थी, तो चार लड़कों ने उसका पीछा किया। जिसमें गांव प्रधान का 22 साल का बेटा भी शामिल था। दो मोटरसाइकिलों पर आए इन चार लोगों ने उसे पकड़ा और नीचे गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने किसी धारदार हथियार से उसका गला काटा और फरार हो गए।
लड़की की मां ने बताया कि ग्राम प्रधान का लड़का घर के बाहर बैठकर उसकी बेटी पर अश्लील फब्तियां कसता था, स्कूल आते-जाते भी परेशान करता था। उन्होंने बताया कि उसके पिता ने उसे स्कूल जाने से भी रोका था लेकिन उसने कहा कि वो स्कूल नहीं छोड़ सकती। लड़की की बहन ने बताया कि उसको बहुत तंग किया गया लेकिन वो किसी भी कीमत पर स्कूल नहीं छोड़ना चाहती थी।












Click it and Unblock the Notifications