यूपी: 5 महीने से प्रेगनेंट थी नाबालिग, रेपिस्ट के परिवार ने झोलाछाप डॉक्टर से जबरन कराया अबॉर्शन
नई दिल्ली। यूपी के बुलंदशहर में रेप की एक और वारदात सामने आने से सनसनी फैली हुई है। जिले के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से रेप और जबरन अबॉर्शन कराने का मामला सामने आया है। आरोपी के परिवार ने एक झोलाछाप डॉक्टर से पीड़िता का जबरन अबॉर्शन कराया है।

पुलिस के मुताबिक, गांव के कुछ लोग बेहोशी की हालत में लड़की को थाने लेकर आए थे। उनके हाथ में एक पॉलीथीन में भ्रूण रखा हुआ था। उन्होंने आरोपी डॉक्टर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
छुट्टी पर घर आया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने मोहम्मद युनुस नाम के शख्स पर रेप का आरोप लगाया है। वह भी उसी गांव में रहता है। वह में काम करता है औगुजरात र इस साल के शुरुआती महीनों में घर आया हुआ था, जब उसने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया।
पिता की हो चुकी है मौत
पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि युनुस ने फरवरी से अप्रैल के बीच उनकी बेटी से कई बार रेप किया। 14 साल की पीड़िता के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
आरोपियों ने दिया था इज्जत का हवाला
सीओ सिटी धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता ने अपनी मां से यौन उत्पीड़न की बात का जिक्र तब किया जब उसे पता चला कि उसकी बेटी प्रेगनेंट है। यह जानकर पीड़िता की मां आरोपी के घर गई तो उन्होंने समाज में इज्जत का हवाला देकर उसे चुप रहने के लिए कहा और अबॉर्शन के लिए 1000 रुपये देकर भगा दिया।
एक डॉक्टर फेल हुआ तो दूसरे के पास पहुंचे
पीड़िता की मां ने अबॉर्शन नहीं कराया तो आरोपी के परिवार ने पहले पांच महीने से प्रेगनेंट लड़की को दवा दिलाई लेकिन जब उससे भी काम नहीं बना तो आरोपी की मां उसे दूसरे डॉक्टर के पास ले गई और अबॉर्शन कर दिया। पुलिस ने घटना का पता चलने पर आरोपी डॉक्टर का क्लीनिक सील कर दिया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications