एमपी से फर्जी डिग्री लेकर यूपी में पाई टीचर की सरकारी नौकरी, पढ़िए कौन-कौन हुए बर्खास्त
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्जी डिग्री से सरकारी नौकरी पाने का एक और बड़ा मामला खुला है। शिक्षा विभाग में टीचर पद पर नौकरी कर रहे 16 टीचर शैक्षणिक योग्यता में फंस गये हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

मामला इलाहाबाद का है। यहां तैनात 16 टीचरों ने मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने का प्रमाण हासिल किया। फिर उसी प्रमाण पत्र के आधार पर स्नातक की डिग्री व टीचर प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। नौकरी मिलने के बाद जब विभाग ने शैक्षणिक योग्यता की प्रमाणिकता जांचनी शुरू की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद ने संबंधित 16 टीचरों के प्रमाण पत्र अपने यहां से जारी न होने की रिपोर्ट दी। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इलाहाबाद ने तत्काल प्रभाव से सभी को पद मुक्त कर दिया ।
क्या कह रहे अधिकारी
मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि मध्यप्रदेश बोर्ड ने इन 16 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की वेरिफिकेशन की रिपोर्ट मांगी गई थी। जिनके सर्टिफिकेट को बोर्ड ने फर्जी करार दिया है। संबंधित टीचरों के प्रत्यावेदन पर दुबारा भी वेरिफिकेशन कराया गया लेकिन दुबारा भी प्रमाणपत्र फर्जी होने की रिपोर्ट आई है। इसी आधार पर उनकी सभी डिग्री और योग्यता फर्जी करार हो जाती है इसलिये सभी को बर्खास्त कर दिया गया है।
ये हुये बर्खास्त
1- फूलपुर के कुसेहटा के अमित कुमार यादव
2- नरई के नीरज त्रिपाठी
3- सराय खुर्द उरूवा के धर्मराज
4- मिदिउरा धनुपुर के रमेश कुमार तिवारी
5- धनुपुर के आशीष कुमार
6- बहरिया के बलीपुर के शशिभूषण त्रिपाठी
7- सिठौली सैदाबाद के साहिल कुमार
8- मेजा में कोना के नितिन कुमार साहू
9- हसनपुर कोरारी के सुनील कुमार
10- गहरपुर धनुपुर के घनश्याम
11- खीरी कौंधियारा के देवेश कुमार
12- नूरपुर के राजू
13-बरांव कौड़िहार- 2 की आराधना सोनी
14- भारतगंज मांडा के तीरथ लाल
15- मेडरा के सच्चिदानंद मिश्र
16- जुगनीडीह के आनंद मोहन त्रिपाठी












Click it and Unblock the Notifications