टीचर ने छात्रा को घर में अकेला पाकर की रेप की कोशिश, शोर मचाने पर बुरी तरह पीटा

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग छात्रा को उसके गुरू ने पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब छात्रा ने विरोध किया तो टीचर उसको बुरी तरह से पीटा। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी टीचर भाग गया। पीड़िता की मां ने आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस की मानें तो तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Teacher tried to rape school girl in Kannauj

घटना कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बाजार घर गई थी और घर पर कोई नहीं था। इसी बीच उनके घर में अधेड़ उम्र का शिक्षक घुस आया। आरोपी ने उनकी 13 वर्षीय बेटी को अकेला देखकर उसे बुरी नियत से दबोच लिया। छात्रा के शोर मचाने पर उसने मुंह दबाकर मारपीट भी की। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। चीख सुनकार मौके पर लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी शिक्षक भाग गया।

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी शिक्षक गुगरापुर ब्लाक में उच्च प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक है। पीड़ित की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी टीचर के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+