स्टाइल मारने के चक्कर में बाल खड़े करके स्कूल गया था, टीचर ने मुंह पर बरसा दिए डंडे
इलाहाबाद। इलाहाबाद के चर्च लेनी स्थित कानवेंट स्कूल में छात्र के बाल न कटवाने पर टीचर द्वारा उसे बेरहमी से पीटा गया है, जिससे छात्रा के चेहरे पर काफी चोट आ गई है। छात्र सातवीं कक्षा में पढ़ता है और बाल कटवाने को लेकर टीचर ने उसे सख्त हिदायत दी थी। छात्र के पिता ने बताया कि एक दिन पहले ही बेटे का बाल कटवाया था उसके बावजूद भी बेवजह टीचर ने बच्चे की पिटाई की है। पिता जब हेड मास्टर से शिकायत करने पहुंचे तो टीचर स्कूल छोड़ कर जा चुका था। मामले की शिकायत पिता ने थाने में की है।

बाल खड़े थे इसलिए पीटा
इलाहाबाद के रहने वाले नितिन गुप्ता का बेटा प्रखर अग्रहरि सातवीं कक्षा का छात्र है और चर्च लेने स्थित कान्वेंट स्कूल में पढ़ता है। प्रखर जब कल स्कूल गया तब क्लास टीचर ने उसे पहले तो बेंच पर खड़ा कर दिया और फिर बाल खड़े होने पर एतराज जताते हुए जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान डंडे से चेहरे पर चोट लगने से प्रखर घायल हो गया। तबीयत बिगड़ने पर प्रखर के घर फोन किया गया और पिता नितिन गुप्ता स्कूल पहुंचे। बेटे ने पूरी बात बताई तो नितिन गुप्ता ने मामले की शिकायत हेड मास्टर से की, लेकिन तब तक क्लास टीचर स्कूल से जा चुका था। दूसरे दिन क्लास टीचर स्कूल नहीं आये तो नितिन गुप्ता ने क्लास टीचर पर कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत की है। नितिन गुप्ता ने बताया कि 1 दिन पहले ही प्रखर के बाल उन्होंने कटवाए थे। अब बाल खड़े होने की वजह बताकर क्लास टीचर ने जबरन बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी है ।मामले में शिकायत की गई है अगर स्कूल प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की तो पुलिस से भी शिकायत की गई है।
लगातार होती रही है घटनाएं
गौरतलब है कि इलाहाबाद में यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी छात्र की टीचर ने बेरहमी से पिटाई की है। इससे पहले छात्रों को लाठियों से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था जबकि उससे पहले ऑपरेशन कराने के बाद स्कूल गई छात्रा की उठक-बैठक कराने से उसके टांके टूट गए थे। जबकि एक स्कूल में तो टीचर ने छात्र की आंख ही फोड़ दी थी। इन सब मामलों के बाद भी टीचर सबक नहीं ले रहे हैं और अब एक ताजा वाकया फिर से सामने आया है। जब खड़े बाल होने का आरोप लगाकर टीचर ने सातवीं कक्षा के छात्र को बुरी तरह से पीट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications