84 साल के ‘टार्जन चाचा' की बढ़ने वाली है यूपी चुनाव में डिमांड, इनके कारनामे देख दंग रह जाते है लोग
84 साल के ‘टार्जन चाचा' की बढ़ने वाली है यूपी चुनाव में डिमांड, इनके कारनामे देख दंग रह जाते है लोग
बरेली, 16 दिसंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में होने है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि 5 जनवरी के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। इस बीच बरेली जिले के 84 वर्षीय 'टार्जन चाचा' चर्चाओं में आ गए है। जी हां..अब 'टार्जन चाचा' की यूपी चुनाव में डिमांड बढ़ने वाली है। क्योंकि इनकी उपस्थिति मात्र से ही लोगों की भीड़ एकत्र होने लगती है। लेकिन अब आप सोचने लगे होंगे कि आखिर ऐसा क्या खास है 'टार्जन चाचा' में। तो आइए हम आपको बताते है 'टार्जन चाचा' के बारे में...

सुरमा बेचने का काम करते है टार्जन चाचा
84 वर्षीय टार्जन चाचा का असली नाम मोहम्मद सईद हैं, लेकिन बरेली जिले में लोग इन्हें 'टार्जन चाचा' के ही नाम से जानते है। मोहम्मद सईद उर्फ टार्जन चाचा आंखों का सुरमा बेचने का काम करते हैं। लेकिन ये काम इतने अनोखे तरीके से करते है कि इनके करतब देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। ये जहां जाते हैं, जिस भी गली-मोहल्ले से गुजरते हैं तो लोग खुद-बखुद रुक कर टार्जन चचा को निहारने लगते हैं। इनकी कलाकारी देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं।

आखिर क्यों पड़ा मोहम्मद सईद का ‘टार्जन चाचा' नाम
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इनका नाम टार्जन चचा क्यों है, तो इसके पीछे भी एक कारण है। दरअसल, इनकी हाईटेक बुलेट मोटरसाइकिल। मोहम्मद सईद बुलेट को टार्जन के नाम से बुलाते हैं। इसलिए लोग सईद को ही टार्जन चाचा कहने लगे। इस हाईटेक बुलेट की वजह से भी टार्जन चचा की लोकप्रियता बढ़ी है।

सईद के इशारे पर चलती है, बुलेट
इस बुलेट का कमाल यह है कि ये मोहम्मद सईद के इशारे पर चलती है। जी हां..अगर सईद चाचा आवाज से यह स्टार्ट होती है। इतना ही नहीं, इसमें लगे खास एटीएम से पैसे भी आवाज देने पर निकलते हैं। स्टैंड से उतरती है और स्टैंड पर चढ़ भी जाती है। साथ ही बोलने से गाना भी सुनाती है और ना जाने कितनी खूबियां हैं टार्जन चचा के बुलेट में।

खुद डिजाइन की है बुलेट
सईद ने इस बुलेट को खुद ही डिजाइन किया है, जिसमे गर्मी से बचने के लिए पंखा भी लगाया है। जैसे सईद बरेली की गलियों में टार्जन लेकर निकलते हैं, लोग उन्हें घेर लेते हैं। फिर क्या था टार्जन चचा अपनी टार्जन से कमाल दिखाने लगे। कभी दोनों हाथ छोड़कर हवा से बात करने लगते हैं तो कभी खड़े होकर करतब दिखाने लगते हैं।

अभी से ही नेता कर रहे संपर्क
बता दें, टार्जन चचा सियासी तौर पर भी काफी मशहूर हैं। उनकी इसी फेम की वजह से चुनावों में कई नेता उनसे संपर्क करते हैं। कई चुनावों में सईद नेताओं के लिए भीड़ इकट्ठा कर चुके हैं। उनका दावा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में नेता उनसे संपर्क कर रहे हैं और आने वाले दिनों उनकी डिमांड बढ़ने वाली है। सईद पहले भी कई नेताओं के पक्ष में भीड़ जुटा चुके है।












Click it and Unblock the Notifications