खजाने के लालच में मां-बाप ने तांत्रिक से चढ़वा दी बेटी की बलि
पुलिस इस मामले में तांत्रिक कृष्णा शर्मा के गुरु की तलाश कर रही हैं जो इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड है।
नई दिल्ली। क्या ऐसा संभव है कि किसी लड़की की बलि देने से गड़ा हुआ सोना मिल जाए? बिल्कुल नहीं, लेकिन कन्नौज में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पांच किलो सोने के लिए तांत्रिक ने माता-पिता को बहला फुसलाकर 14 साल की लड़की बलि दे दी।

अपनी बेटी को किया तांत्रिक के हवाले
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक मां-बाप ने गड़े खजाने के लालच में अपनी ही बेटी को एक तांत्रिक के हवाले कर दिया बाद में तांत्रिक ने 14 साल की लड़की की बलि दे दी। पूरा मामला तब खुला जब उन्हें खजाना नहीं मिला। मां- बाप ने पुलिस में शिकायत में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने तांत्रिक कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जंगल से लड़की के शव को भी बरामद किया है।

खजाना नहीं मिला तो हुआ खुलासा
पुलिस ने इस मामले में आरोपी माता- पिता को भी गिरफ्तार किया है। कन्नौज के एसपी हरीश चंद्र ने बताया कि तांत्रिक कृष्णा शर्मा किसी तरीके से लड़की के माता पिता को जानता था उसने माता-पिता को लालच दिया था कि अगर वो अपनी बच्ची की बलि देते हैं तो उन्हें पिपरौली के ठठिया गांव के दंगल से पांच से दस किलो सोना मिल जाएगा। पहले तो मां बाप ने तांत्रिक के प्रपोजल को अस्वीकार कर दिया था। फिर बाद में जंगल में नबालिग लड़की का शव बरामद हुआ जिसके बाद तांत्रिक और माता पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साजिश के मास्टरमाइंड की तलाश
पुलिस इस मामले में तांत्रिक कृष्णा शर्मा के गुरु की तलाश कर रही हैं जो इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड है। वहीं तांत्रिक ने पूछताछ में खजाने के लिए हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया है। इस घटना से एक बार फिर से ये सवाल खड़ा हुआ है कि वो कैसे मां-बाप होते हैं जो धन के लिए अपने बच्चों की बलि देने तक को तैयार हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications