18 फरवरी से शुरू होगा ताज महोत्सव, राम की जगह रावण को तवज्जो

आगरा। 18 से 27 फरवरी तक चलने वाले ताज महोत्सव की शुरूआत श्रीराम की प्रस्तुति से होने जा रही है। लेकिन ताज महोत्सव की सजावट में श्रीराम की जगह रावण को जगह दे दी गई है। वहीं, महापुरूषों की पेंटिंग से अशफाक उल्ला खां, रानी लक्ष्मी बाई, सुखदेव, तुलसीदास जैसे चेहरे भी गायब है। बता दें कि आगरा के शिल्पग्राम में 18 फरवरी से शुरु होने वाला ताज महोत्सव कला और संस्कृति के रंग पूरे शहर में बिखरेंगे।

Taj Mahotsav will start from February 18 in agra

शिल्पग्राम में बनी दीवारों को धरोहर थीम पर सजाया जा रहा है, लेकिन ताज महोत्सव की धरोवर से श्रीराम का चित्र ही गायब है। इस बारे में जब पर्यटन अधिकारी से पूछा गया तो उनका कहना था कि महोत्सव में सभी को जगह नही दी जा सकती। उन्होंने बताया की आगरा के घरानों को लेकर इस बार पेंटिंग और फ्लेक्स बनवाऐं जा रहे है। कहा कि अगर हम पूरा हिंदुस्तान लेंगे तो जगह नही बचेगी। हमने ब्रज क्षेत्र लिया है धरोहर में जो महापुरुष और सांस्कृतिक है हमने उनको लिया है। पर्यटन अधिकारी से श्रीराम के पेंटिंग से गायब होने का कहा कि मामला संज्ञान में इसको दिखवाया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+