दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति बनी यूपी बीजेपी महिला विंग की अध्यक्ष
नई दिल्ली। मायावती के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है।

स्वाति सिंह ने मायावती के खिलाफ कही थी चुनाव लड़ने की बात
दयाशंकर सिंह को बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी से निकाल दिया गया था। दयाशंकर सिंह यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष थे। अब बीजेपी ने दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को यूपी बीजेपी महिला विंग का अध्यक्ष बनाया है।
दयाशंकर सिंह के निकाले जाने के बाद स्वाति सिंह ने मोर्चा संभालते हुए मायावती को घेरा था। स्वाति सिंह ने कहा था कि अगर मायावती सहारनपुर से लेकर मऊ तक किसी भी सामान्य सीट पर चुनाव लड़ती हैं तो वो उनके खिलाफ जरूर इलेक्शन लड़ेंगी।
दयाशंकर सिंह के प्रकरण के बाद बीएसपी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ समेत कई जगह पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दयाशंकर सिंह की पत्नी और बच्ची को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ स्वाति सिंह ने मायावती के खिलाफ मोर्चा खोला था।
दयाशंकर सिंह को बीजेपी से निकाला गया था
मायावती के खिलाफ के चुनाव लड़ने को लेकर स्वाति सिंह ने कहा था कि मैं उनके खिलाफ चुनाव सिर्फ इसलिए लड़ूंगी, जिससे पता चल सके कि समाज के लोग किसके साथ हैं।
स्वाति सिंह ने कहा था कि उस देवी के, जिसने दूसरी देवी का अपमान किया या फिर मां-बेटी के जिन्हें बिना किसी अपराध के कोसा गया और उनकी इज्जत उछाली गई।
फिलहाल बीजेपी ने स्वाति सिंह को यूपी बीजेपी महिला विंग का अध्यक्ष बनाया है। अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का ये फैसला अहम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications