जब बस में चढ़े गए परिवहन मंत्री और यात्रियों से पूछा उनकी परेशानी

मंत्री जी यहीं नहीं रुके, वो एक बस में चढ़े जंहा काफी गंदगी दिखाई पड़ी जब एआरएम से उन्होंने पूछा तो जवाब मिला सर ये बस अभी यहां पहुंची है इसलिए ये गंदगी है अभी इसे साफ किया जाएगा।

बहराइच। लखनऊ के लिए बस रोडवेज से निकल ही रही थी कि अचानक रोको-रोको की आवाज आई, अचानक ड्राइवर ने बस रोकी और जब पीछे मुड़कर देखा तो बस में परिवहन मंत्री निरीक्षण करने के लिए बस पर चढ़े थे। चूकि बस में भीड़ अधिक थी इसलिए मंत्री जी बस के अंदर नही जा सके लेकिन उन्हे गेट से ही बस में गंदगी दिखाई पड़ी। जिससे उन्‍होंने एआरएम से सवाल किया और चेतावनी दी कि आगे से बस में साफ सफाई चाक चैबंद रहे।

जब बस में चढ़े गए परिवहन मंत्री और यात्रियों से पूछा उनकी परेशानी

रविवार को परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे। बहराइच पहुंचते ही वो रोडवेज निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री का काफिला पहुचते ही वहां अफरा तफरी मच गई। मंत्री जी ने निर्माणधीन रोडवेज का कार्य पूरा होने का समय जाना और वंहा उपस्थित कर्मचारियों से उनकी समस्या के बारे में पूछे और जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने का आशवासन दिया। निरीक्षण के दौरान ही अचानक मंत्री जी ने शौचालय की साफ सफाई देखने की बात कही। एक जगह कार्य निर्माण चल रहा था और एक जगह थोड़ी गंदगी दिखाई पड़ी जिसे साफ कराने का निर्देश दिया।

जब बस में चढ़े गए परिवहन मंत्री और यात्रियों से पूछा हालचाल

मंत्री जी यहीं नहीं रुके, वो एक बस में चढ़े जंहा काफी गंदगी दिखाई पड़ी जब एआरएम से उन्होंने पूछा तो जवाब मिला सर ये बस अभी यहां पहुंची है इसलिए ये गंदगी है अभी इसे साफ किया जाएगा। ये सुनते ही मंत्री ने तुरंत कहा जो बस जा रही है उसे रोको। तुरंत सभी लोग जा रही रोडवेज बस को रोकने के लिए दौड़ पड़े। एक बस रोडवेज से लखनऊ के लिए रवाना ही हो रही थी तभी उसे रोका गया।

परिवहन मंत्री

रोकी गई बस का भी मंत्री जी ने निरीक्षण किया और उन्हे वंहा भी गंदगी मिली। एआरएम को मंत्री जी ने चेतावनी देते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान उन्होने यात्रियों से भी हाल जाना। किसी समस्या के बारे में भी पूछा। मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्री जी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बहुत खामियां मिली हैं। अव्यस्थाएं अधिक हैं इसमें सुधार करने की जरूरत है। अधिकारियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को भी कहा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+