Swara Bhasker & AMU Row : 'स्वरा टुकड़े -टुकड़े गैंग की सदस्य..',जानिए क्यों मचा विवि में बवाल?
स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी को सपा राजनेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है जिसका खुलासा उन्होंने 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ किया था।

Swara Bhasker and AMU ROW : जानी -मानी अदाकारा और बिंदास मिजाज की मालकिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा राजनेता फहाद अहमद संग शादी करके सबको चौंका दिया है, जहां उनकी शादी से उनके फैंस काफी खुश हैं और वो उनको बधाई देते थक नहीं रहे हैं , वहीं दूसरी ओर मुसलमानों के एक कट्टर वर्ग ने भी इस शादी को वाजिब मानने से इंकार कर दिया है। यही नहीं इस कपल की शादी पर अब अलीगढ़ मुस्लिम विवि में भी बवाल हो रहा है।

फहाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हैं
दरअसल आपको बता दें कि स्वरा के पति फहाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हैं, ऐसे में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैज़ुल हसन ने स्वरा और फहाद को AMU आने का निमंत्रण दिया, जिस पर स्वरा और फहाद की ओर से कुछ नहीं कहा गया है लेकिन इस निमंत्रण पर विवि में बवाल मच गया है।
Gulmohar से 12 साल बाद शर्मिला टैगोर की पर्दे पर वापसी, मनोज बाजपेई का दिखा जुदा अंदाज

'स्वरा टुकड़े -टुकड़े गैंग की सदस्य'
क्योंकि छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि 'स्वरा भास्कर को वो किसी भी कीमत पर विवि में घुसने नहीं देंगे क्योंकि उन्होंने CAA और NRC के दौरान देश के मुस्लिमों को बहकाने का काम किया है, वो टुकड़े -टुकड़े गैंग के सदस्य हैं, ये केवल लोगों को भटकाने का काम करते हैं, इसलिए इन लोगों को विवि में आने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि ये केवल विवि का माहौल खराब करेंगे।'

प्रशासन ने नहीं दिया किसी को न्यौता
जहां छात्र नेताओं में इस बात पर बहस छिड़ गई है वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से कहा गया है कि 'उन्होंने किसी को आने को कोई न्यौता नहीं दिया है, इस बात से इत्तफाक खुद अंसारी भी रखते हैं और उन्होंने भी यही कहा है कि 'प्रशासन क्यों किसी को आने के लिए कहने लग गया। उन्होंने कहा कि स्वरा जैसे लोग केवल देश के मुस्लिमों को भ्रमित करते हैं और ऐसे लोगों को विवि में हम घुसने नहीं देंगे।'

स्वरा ने फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है
स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी को सपा राजनेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है जिसका खुलासा उन्होंने 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ किया था। दोनों की एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी,जिसके बाद दोनों में मित्रता हुई और फिर दोस्ती प्रेम में बदली और आज दोनों पति-पत्नी बन गए हैं।
बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं फहाद अहमद
मालू्म हो कि उम्र में स्वरा से पूरे चार साल छोटे फहाद अहमद बरेली के बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं, वो सपा युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं , उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है और मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ली है। वो तीन भाई हैं, फहाद के पिता जिरार अहमद भी यूपी -उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के काफी करीबी रहे हैं। जब से स्वरा की शादी की खबर सामने आई हैं, तब से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो भी सपा में जल्द शामिल होंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications