EVM पर अखिलेश के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- कोई ना कोई खेल जरुर हुआ है

लखनऊ, मार्च 14। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत और खुद की हार के लिए विपक्षी नेता अभी भी EVM को ही जिम्मेदार मान रहे है। EVM पर ठीकरा फोड़ने का काम सबसे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने किया था, जब उन्होंने नतीजों से पहले ही ईवीएम को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। अब उन्हीं की पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी EVM को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Swami Prasad Maurya

क्या कहा है स्वामी प्रसाद मौर्य ने?

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा है कि बैलेट पेपर की वोटिंग में सपा को 300 से अधिक सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी को सिर्फ 99, वहीं ईवीएम की गिनती में बीजेपी चुनाव जीत गई है, इसका मतलब समझिए कोई ना कोई बड़ा खेल जरुर हुआ है। आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, क्योंकि चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी और वो सपा में शामिल हो गए थे। सपा ने उन्हें फाजिलनगर सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अब खबर है कि सपा उन्हें विधानसभा भेजने के लिए एमएलसी का चुनाव लड़वा सकती है।

नतीजों में बीजेपी को मिला पूर्ण बहुमत

आपको बता दें कि 10 मार्च को आए चुनावी नतीजों में अकेले भारतीय जनता पार्टी को 255 सीटें मिली हैं और पूर्ण बहुमत के साथ यूपी में फिर से योगी सरकार बनने जा रही है। वहीं सपा को 111 सीटें मिली हैं। 2017 के चुनाव के मुकाबले सपा की सीटों में बहुत अधिक इजाफा हुआ है।

Recommended Video

    UP Election Result 2022: अब Swami Prasad Maurya ने EVM पर फोड़ा हार का ठीकरा | वनइंडिया हिंदी

    अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर क्या कहा था?

    आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल आने के बाद से ही ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने कहा था कि वाराणसी में एक ट्रक के अंदर से ईवीएम पकड़ी गई हैं। इसका वीडियो भी सामने आया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बिना किसी सुरक्षा के ईवीएम मशीनों को इधर से उधर किया जा रहा है और इसकी जानकारी प्रत्याशियों को भी नहीं दी जा रही है। अखिलेश के इस बयान के बाद काफी घमासान मचा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+