UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा के खिलाफ इस खास वजह से कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
Uttar Pradesh News: अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें इन दिनों बढ़ गयी हैं। एमपी एमएल कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सुशांत गोल्फ सिटी के रहने वाले वादी दीपक कुमार ने कोर्ट में संघमित्रा, स्वामीप्रसाद मौर्या, नीरज तिवारी, सूर्यप्रकाश शुक्ला उर्फ चिंटू और रितिक सिंह के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने यह आरोप लगाया कि वादी और संघमित्रा साल 2016 से ही लिव इन रिलेशन में थे। इसी दौरान संघमित्रा और स्वामी प्रसाद मौर्य ने वादी को बताया कि संघमित्रा का पहले पति से तलाक हो गया है, इसलिए वादी ने 3 जनवरी 2019 को संघमित्रा से उसके घर पर शादी कर ली। 2019 के चुनाव के शपथपत्र में संघमित्रा ने खुद को अविवाहित बताया। वादी को इस बात की खबर बाद में हुई थी।

जब वादी ने विधि विधान से शादी करने को कहा तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने उस पर जानलेवा हमला कराया। इसी मामले में एमपी एमएलए कोर्ट के एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 20 फरवरी की तारीख तय की है।












Click it and Unblock the Notifications