सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने की तैयारी पूरी, सेलिब्रेशन को लेकर क्या बोले NCC कैडेट्स
लखनऊ। भारत ने साल 2016 में पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इसमें सेना के जवानों ने पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। देश के लिए गौरव का क्षण था। इसी दिन को सेलिब्रेट करने के लिए सरकार इस बार यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने जा रही है। सरकार के इस आदेश के बाद एनसीसी कैडेट्स में गजब का उत्साह है। कैडेट्स का कहना है कि ऐसा करने से लोगों पता चलेगा कि देश के जवान कैसे अपनी जान दांव पर लगाकर हमारी रक्षा करते हैं।

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को संचालित करने वाली संस्था यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने का फैसला किया है। इसके तहत सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। 29 सितंबर को एनसीसी युनिट्स में स्पेशल परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद एनसीसी कमांडर कैडेट्स को बॉर्डर पर सुरक्षा के तौर तरीके बताएंगे। इसमें एक्स सर्विस मैन को बुलाने का भी सुझाव दिया गया है जो बताएंगे कि देश के जवान देश की रक्षा के लिए कितना त्याग करते हैं।
सरकार के इस फैसले का एनसीस कैडेट्स ने काफी सम्मान किया है और कहा है कि सेना के जवान हमारी रक्षा के लिए कुर्बानी देते हैं। इस पूरे फैसले को लेकर एनसीसी कैडेट्स का कहना है कि यह एक अच्छा प्रयास है और किसी को इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications