सीएम योगी की तरह दिखने वाले सुरेश ठाकुर की संदिग्ध मौत, सपा के लिए करते थे प्रचार
Suresh Thakur Death: समाजवादी पार्टी के प्रचारक और योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल सुरेश ठाकुर की संदिग्ध मौत होने पर सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव ने सुरेश ठाकुर के निधन पर शोक जताया है। साथ ही योगी सरकार से बड़ी अपील की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सपा के प्रचारक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले सुरेश ठाकुर की पीट-पीट कर हत्या की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। सरकार से अपील है कि वह जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही सुनिश्चित करे। भावभीनी श्रद्धांजलि।
सुरेश ठाकुर की कैसे हुई थी मौत
सुरेश ठाकुर की पत्नी ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को गांव वालों ने उनसे मारपीट की थी। उसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शाम को सांस लेने में कुछ दिक्कत हुई उसके बाद उल्टियां हुई और हालात बिगड़ने लगी। सुरेश की पत्नी ने बताया कि चौकी का वीडियो बनाने पर पड़ोसियों से उनकी मारपीट हो गई थी। वहीं इस मामले पर स्थानीय SO अवधेश सिंह का कहना है कि मारपीट नहीं बल्कि सिर्फ कहासुनी हुई थी।

कौन थे सुरेश ठाकुर
सुरेश ठाकुर लखनऊ के अंबेडकर पार्क में प्लांट ऑपरेटर का काम करते थे और वहां मौजूद कर्मचारियों को लीड भी करते थे। कर्मियों की मांग उठाने के लिए सुरेश ने धरना प्रदर्शन भी किया था। जिससे नाराज होकर अधिकारियों ने बिना बताए उन्हें नौकरी से निकाल दिया था। सुरेश ठाकुर दिखने में सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह लगते थे। उन्हीं के जैसा लुक भी रखते थे। अखिलेश ने भी उनके लिए कहा था कि उनके पास भी एक योगी बाबा हैं।












Click it and Unblock the Notifications