सुपरटेक ट्विन टावर केस: जांच के लिए SIT का गठन, एक हफ्ते में सौंपेगी रिपोर्ट
लखनऊ, 03 सितंबर: नोएडा सुपरटेक ट्विन टावर मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। सीएम योगी ने इस पूरे मामले में स्पेशल इंवेटिगेशन टीम यानी एसआईटी के गठन के आदेश दिए हैं, जो एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं इससे पहले इसे पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद यूपी सरकार ने नोएडा प्राधिकरण के योजना विभाग के एक प्रबंधक को भी निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक अब इस पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया, जो साल 2004 से 2017 के बीच हुईं गड़बड़ियों को लेकर जांच करेगी। वहीं एसआईटी को पूरी रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर सौंपने के भी निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट में जुड़वां टावरों के निर्माण में कथित अनियमितता के आरोपित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
इधर, नोएडा प्राधिकरण सीईओ के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण ने शहर में एमराल्ड कोर्ट में जुड़वां टावरों के निर्माण के लिए अपने कुछ अधिकारियों और सुपरटेक के बीच मिलीभगत के आरोपों की जांच के लिए एक टीम बनाई है।चार सदस्यीय एसआईटी को लीड अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल करेंगे, जिसमें अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास एवं पंचायती राज मनोज कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल और मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक अनूप कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के सेक्टर-93 में सुपरटेक एमेराल्ड कोर्ट हाउसिंग प्रोजक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन करते हुए ट्विन (जुड़वां) टावर को ध्वस्त करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications