बुलंदशहर: 18 साल के लड़के ने बनाया गैंग, चोरी में बनाना चाहता था क्राइम रिकॉर्ड
पुलिस ने 18 साल के मास्टरमाइंड समेत 9 चोरों के गैंग को पकड़ा है। 8वीं पास गैंग लीडर चोरी के नए-नए तरीके खोजता रहता था।
बुलंदशहर। चोरी में कीर्तिमान बनाने का सपना देखनेवाले 18 साल के गैंगलीडर को पुलिस ने साथियों सहित अरेस्ट कर लिया। पुलिस की मानें तो चोरों के पास 17 बाइक, 5 चाकू और लॉक खोलने की मास्टर चाबी बरामद हुई है। पुलिस ने गैंगलीडर सहित 9 लोगों को अरेस्ट किया है।

गैंगलीडर राशिद आठवीं पास हैं, लेकिन राशिद का मन पढाई में नहीं चोरी करने के नए-नए आईडियों को इजाद करने में लगता है। राशिद का कहना है कि उसे चोरी की दुनिया में एक मुकाम हासिल करना है। बता दें कि इस मुकाम के लिए राशिद ने एक गैंग बनाया और बाइक चोरी के काम में लग गया। राशिद पिछले 10 दिनों से लगातार सक्रिय है और उसके गैंग ने दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और गुलावठी सहित कई जगहों से 17 बाइक चोरी की।

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बतया कि 18 साल की उम्र में ही राशिद ने एक गैंग बना लिया। इस गैंग में राशिद सहित 9 सदस्य हैं। बताया कि कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगलीडर राशिद, साजिद, अकील, अफजल उर्फ अब्जल, दिलशाद, शाकिर, अल्ताफ, शनव्वर और विनोद को दोस्तपुर गांव के पास से अरेस्ट किया है। पुलिस की मानें तो राशिद चोरी की बाइकों को 3 से 4 हजार रूपए में बेच देता था। पुलिस ने राशिद के पास से चोरी की नौ बाइक भी बरामद की है।
आठवीं पास हैं यह मास्टरमाइंड
राशिद की माने तो उसने आठवीं की हुई हैं। लेकिन उसका मन पढाई में लगता। राशिद को टीवी पर चमकना का शौक है। उसे चोरी की दुनिया में एक मुकाम हासिल करना हैं। इस लिए उसने गैंग बनाया और चोरी की दुनिया में कदम रख दिया। फिलहाल, चोरी के शौक ने उसे हवालात पहुंचा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications