सनराइजर्स हैदराबाद: विकेट छोड़ गर्लफ्रेंड की बाहों में मिला कीपर, देखिए वायरल हुई तस्वीरें
एकलव्य यूक्रेन की मॉडल लीजा मार्टिनियुक को डेट कर रहे हैं और जब पहले मैच में वो नजर नहीं आए तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई और बताया की वो क्रिकेट फील्ड की जगह लीजा की टीम में पहुंच गए हैं।
इलाहाबाद। इलाहाबादी क्रिकेटर एकलव्य द्विवेदी इस बार आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। हैदराबाद ने उन्हें बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खरीदा है। लेकिन पहले मैच में एकलव्य की जगह नमन ओझा विकेट के पीछे नजर आए और एकलव्य कही और। दरअसल एकलव्य यूक्रेन की मॉडल लीजा मार्टिनियुक को डेट कर रहे हैं और जब पहले मैच में वो नजर नहीं आए तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई और बताया गया की वो क्रिकेट फील्ड की जगह लीजा की टीम में पहुंच गए हैं। हालांकि फेसबुक और इन्स्टाग्राम पर दोनों ही पहले से अपनी फोटोज शेयर करते रहे हैं। लेकिन अंडर इलेवन में जब एकलव्य नजर नहीं आए तो कमेंट में वजह लीजा बतायी गई। कहा गया की वो जब वहां व्यस्त हैं तो ऐसे में उन्हें टीम में रखा ही क्यों जाए।



कौन हैं लीजा मार्टिनियुक?
यूक्रेन की मॉडल लीजा मार्टिनियुक अब काफी फेमस हो गई हैं। यहां वो ज्वेलरी से लेकर कपड़ों के लिए मॉडलिंग करती हैं। लीजा दिल्ली बेस्ड सर्कस एंटरटेनमेंट कंपनी के लिए भी मॉडलिंग करती हैं। एकलव्य के साथ वो काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और दोनों अक्सर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं। दोनों 2015 से एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं।



एकलव्य की खास बात
इलाहाबाद में जन्मे एकलव्य द्विवेदी यूपी रणजी टीम के विकेटकीपर हैं। इलाहाबाद के सेंट जोसफ स्कूल में एकलव्य ने शुरुआती पढ़ाई की। पिता राकेश द्विवेदी सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं और फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रहे हैं। 2016 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एकलव्य ने यूपी की तरफ से 51.60 की औसत से नौ मैचों में 258 रन बनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। एकलव्य के प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल में इससे पहले गुजरात लायंस ने उन्हें 1 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन इस बार वो सनराइजर्स हैदराबाद टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 75 लाख रुपए में खरीदे गए हैं। बता दें की पहले मैच में सनराइजर्स ने आरसीबी को हराकर शानदार आगाज किया है।












Click it and Unblock the Notifications