Summer Special Trains List: Indian Railway की ये 5 ट्रेनें गर्मी में आपकी राह बनाएंगी आसान, देखें पूरी List

Summer Special Trains List Latest News Indian Railway: अगर आप गर्मी में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे की ट्रेनें आपकी राह आसान बनाएंगी। यात्रा से पहले आप 5 प्रमुख ट्रेनों लालकुआं-राजकोट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल - जोगबनी एक्सप्रेस और रक्सौल-उधना-रक्सौल एक्सप्रेस के बारे में पूरी जानकारी कर लें। यात्रा से पहले यहां पूरी लिस्ट देख सकते है।


लालकुआं-राजकोट एक्सप्रेस

05045/05046 लालकुआं-राजकोट- लालकुआँ साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी का संचलन लालकुआँ से 18 मई से 29 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को तथा राजकोट से 19 मई से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को 07 फेरों के लिये किया जा रहा है।

summer special train

नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस

04058/04057 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 20 मई से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा सहरसा से 21 मई से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 16 फेरों के लिए किया जा रहा है।

दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस

04072/04071 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली
ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से 19 मई से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को तथा दरभंगा से 20 मई से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 16 फेरों के लिए किया जा रहा है।

आनंद विहार टर्मिनल - जोगबनी एक्सप्रेस

04074/04073 आनंद विहार टर्मिनल - जोगबनी - आनंदविहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन आनंद विहार टर्मिनल से 23 मई से 11 जुलाई 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा जोगबनी से 25 मई से 13 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को 08 फेरों के लिए किया जा रहा है।

रक्सौल-उधना-रक्सौल एक्सप्रेस

05559/05560 रक्सौल-उधना-रक्सौल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन रक्सौल से 17 मई से 26 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा उधना से 18 मई से 27 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को 11 फेरों के लिए किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+