Summer Special Train: आनन्द विहार टर्मिनस-नाहरलगुन एक्सप्रेस का बदला मार्ग, इस ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या
Indian Railway Summer Special Train Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अलीपुर द्वार मंडल के जलपाईगुड़ी रोड स्टेषन यार्ड में पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण हेतु गर्डर लांचिंग के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- आनन्द विहार टर्मिनस से 08 मई, 2025 को चलने वाली 22412 आनन्द विहार टर्मिनस-नाहरलगुन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग न्यू जलपाईगुड़ी-रानीनगर जलपाईगुड़ी-धुपगुड़ी-न्यू कोचबिहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग न्यू जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी-अलीपुर द्वार जं.-न्यू कोचबिहार के रास्ते चलाई जायेगी।
नियंत्रण-
- लालगढ से 07 मई, 2025 को चलने वाली 15910 लालगढ-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जा रही है।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 04030/04029 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 08 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को तथा मुजफ्फरपुर से 09 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 15 फेरों हेतु निम्नवत बढ़ाया जा रहा है।
Indian Railway: आनंद विहार टर्मिनस - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को लेकर आई यह नई अपडेट, यात्रियों को ऐसे मिलेगी राहत
04030 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष 08 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 09.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली जं0 से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.35 बजे, लखनऊ जं0 से 17.45 बजे, सुल्तानपुर से 19.35 बजे, जौनपुर सिटी से 20.52 बजे, जौनपुर जं0 से 21.15 बजे, औड़िहार से 22.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.00 बजे, बलिया से 23.55 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.28 बजे, छपरा से 01.30 बजे, सोनपुर से 02.40 बजे तथा हाजीपुर से 02.55 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 04.30 बजे पहुंचेगी।
Indian Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे पर 176 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में मिल रहीं ये खास सुविधाएं
04029 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 09 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.45 बजे, सुरेमनपुर से 10.06 बजे, बलिया से 10.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.25 बजे, औड़िहार से 13.10 बजे, जौनपुर जं0 से 14.50 बजे, जौनपुर सिटी से 15.10 बजे, सुल्तानपुर से 16.30 बजे, लखनऊ जं0 से 18.40 बजे, शाहजहाँपुर से 21.30 बजे, बरेली से 22.35 बजे तथा दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.23 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 03.10 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 11 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications