Summer Special Train: कटिहार -अमृतसर एक्सप्रेस का बदला मार्ग, यह है नया रूट
Summer Special Train Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के दिल्ली-अम्बाला कैंट खण्ड के मध्य करनाल स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल की कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
पुनर्निर्धारण -
- अमृतसर से 20 मई, 2025 को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, अमृतसर से 90 मिनट विलम्ब से
पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। यह गाड़ी अमृतसर से 07.40 बजे के स्थान पर 09.10 बजे प्रस्थान करेगी।
- अमृतसर से 21 मई, 2025 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी, अमृतसर से 105 मिनट विलम्ब से
पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। यह गाड़ी अमृतसर से 10.55 बजे के स्थान पर 12.40 बजे प्रस्थान करेगी।

मार्ग परिवर्तन-
- अमृतसर से 21 मई, 2025 को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला कैंट-सहारनपुर-
मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव करनाल, पानीपत, सोनीपत,
बादली, आदर्श नगर दिल्ली, सबजी मंडी एवं दिल्ली स्टेशनों पर नही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications