भट्टे के पीछे इस हाल में मिली महिला की लाश, देखकर सन्न रह गए गांववाले
सुल्तानपुर। रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित धम्मौर थाना क्षेत्र में मौजूद एक ईंट के भट्टे के पास युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हैरान करने वाली बात ये है कि हत्यारोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी और महिला के मुंह को ईंटों से कुचल दिया। कहा जा रहा है कि हत्यारोपियों ने लाश की पहचान छिपाने के लिए शव के साथ ऐसी दरिंदगी की है।

धम्मौर थाना अंर्तगत छरौली गांव का मामला
जानकारी के अनुसार जिले के धम्मौर थाना अंर्तगत छरौली गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक युवती की हत्या कर दी। उसकी लाश को गांव के ही एक पुराने ईंट भट्ठे के पास छोड़ कर हमलावर फरार हो गए। गांव के किनारे इस तरह लाश पड़ी देख इलाके में हड़कम्प मच गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
डाग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने किया निरीक्षण
ग्रामीणों की माने तो मौत का शिकार हुई युवती ना उस गांव की है न ही आस-पास के गांव की। ग्रामीणों का मानना है कि युवती किसी भट्ठे पर काम करने वाली लड़की है। इसकी किसी ने यहाँ लाकर हत्या कर दी है। उधर ग्रामीणों द्वारा हत्या की जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाद में डाग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
जल्द गिरफ्तार कर लिये जाएगें हत्यारे
हत्या के इस मामले में ज़िले के एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम व क्राइमब्रांच ने निरीक्षण किया है। युवती के सर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है और अधिक रक्त बहने से इसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है और हत्यारे जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications