प्रेमी के साथ रातों-रात फरार हो गई 4 बच्चों की मां, बिलख रहें बच्चे
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में इश्क में हद से गुजर जाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां पर इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ कि प्रेमी के साथ रातों-रात फरार हो गई। मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सेमरी गांव का है। इस मामलें में पति की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत महमूदपुर सेमरी गांव का मामला
जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत महमूदपुर सेमरी गांव निवासी हौसिला प्रसाद 45 पुत्र रामसेवक कनौजिया ने पत्नी राधा के फरार होने के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में पति हौसिला प्रसाद ने आरोप लगाया है कि विरैता पल्हीपुर निवासी संदीप गुप्ता 26 पुत्र हरिचरन गुप्ता समेत दो लोगों ने पत्नी राधा को बहलाया- फुसलाया और रुपये का लालच दिया। जिसके बाद राधा चारो बच्चों को घर पर ही छोड़ 50 हजार नगद और स्वयं वो अपने खाते में जमा 80 हजार रुपये, जेवर आदि लेकर फरार हुई है।
मां के फरार होने पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
उधर राधा 30 के घर से लापता होने के बाद से लक्ष्मी 9 साल, लक्ष्मण 8 साल, बालवीर 5 साल और ढाई साल की अजनी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस कोतवाल राम बाबू पटेल ने बताया कि इस बाबात उन्हें शिकायत मिली है। उक्त प्रकरण की जांच चौकी इंचार्ज सेमरी बाज़ार दुर्गा प्रसाद शुक्ला कर रहे है। उन्होंने ने बताया कि अभी तक मामला प्रेम प्रंसग का लगता है, जाँच के बाद ही स्थित स्पष्ट हो पाएगी।
ये भी पढ़ें- पैसों के लिए दोस्त को सौंप दी बीवी, 2 साल से साथ सोने की कर रहा था जिद












Click it and Unblock the Notifications