यूपी: ग्रामीणों ने बोला पुलिसवालों पर हमला, कई गंभीर रुप से घायल कुछ जान बचाकर भागे

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में ग्रामीणों ने पुलिस वालों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की टीम वहां जमीन की पैमाइश कराने के लिए गई थी। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने उनपर हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले से पुलिस वाले बैकफुट पर आ गए। कई पुलिसकर्मी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं, कुछ ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी जब आला अधिकारियों को दी तब कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच पाई। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sultanpur: People attacked on police team in land measuring

जानकारी के अनुसार, मामला सुल्तानपुर कोतवाली देहात क्षेत्र के चकरपुर गांव का है। चकरपुर गांव में जमीन की पैमाइश करने गई चकबंदी अधिकारी और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया। पुलिसकर्मी कुछ तो जान बचाकर भाग लिए, लेकिन कुछ ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। जिन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारापीटा गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

एसएसपी अनुराग वत्स ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई थानों की पुलिस को मौके पर भेज दिया है। इधर घायल पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए आए हुए हैं उनका इलाज हो रहा है। नगर कोतवाली पुलिस के कई दरोगा और सिपाही जिला अस्पताल में मौजूद है।

उपद्रवी ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूचना मिलने पर एसपी अनुराग वत्स घायल पुलिस कर्मियों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि कोतवाली देहात थाने में उपद्रवी ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी ने बताया कि एसडीएम की मौजूदगी में पैमाइश के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लगे जाम को हटवा दिया गया है और मूलचंद के शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+