2 महीने बाद कब्र से बाहर आया तलाकशुदा मां का इकलौता चिराग!
सुल्तानपुर। शुक्रवार को NH 56 पर स्थित अलीगंज बाज़ार में उस समय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जब हाईकोर्ट के निर्देश पर 2 माह बाद एक युवक की कब्र खोद कर पोस्टमार्टम के लिए लाश बाहर निकाली गई। लाश से बदबू इस कदर आ रही थी कि लोगों का जीना दुश्वार हो गया था, वहीं इकलौते चिराग़ के इस हश्र पर मां और परिवार का हाल बुरा था। बता दें कि इन सबकी ज़िम्मेदार थी कोतवाली नगर पुलिस।

एकलौटा बेटा था गुफरान
मृतक गुफरान अहमद 25 अपनी तलाक़ शुदा मां का इकलौता चिराग था और मां मायके में इसके सहारे ही ज़िंदगी काट रही थी, लेकिन न जानें किसकी नज़र उसके चिराग़ को लग गई के उसे ज़हर खिला दिया। 9 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई, वो भी तब जब वो फैज़ाबाद में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसको ज़हर देने की पुष्टि की बात लखनऊ में इलाज के दौरान सामनें आई थी।
पुलिस ने अनसुना किया एसडीएम का आदेश
बता दें के गुफरान का ननिहाल कोतवाली नगर के पैगापुर गांव में है। इसलिए उसकी मौत के बाद मामा सरवर और फखरुद्दीन वा उसकी मां ने 19 अक्टूबर को कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करने और पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने हीलाहवाली बरता और मुकदमा नहीं दर्ज किया। नतीजे में पीड़ित ने पहले एसपी और फिर यहां से भी न्याय न मिलने पर एसडीएम सदर के दरवाज़े पर न्याय के लिए गुहार लगाई। एसडीएम सदर प्रमोद पाण्डेय ने कोतवाली प्रभारी को पोस्टमार्टम कराने के लिये निर्देश देते हुए एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने को कहा। पुलिस ने पूरी तरह केस में हीलाहवाली बरती, नतीजे में पीड़ित को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
18 दिसम्बर को हाईकोर्ट ने एसपी को किया तलब
लखनऊ हाईकोर्ट में रिट नं. 30292/2017 पर कोर्ट नं 9 में न्यायाधीश अजय लांबा और दिनेश कुमार सिंह ने रिट पर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने 14 दिसम्बर को इस केस में आदेश देते हुए सुल्तानपुर के एसपी अमित वर्मा को 18 दिसम्बर 2017 को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। जहां उन्हें उपस्थित होकर बताना है के किस परिस्थितियों में संज्ञेय अपराध को अपराध के रूप में पंजीकृत नहीं किया जा रहा है और जांच शुरू नहीं की जा रही है?
अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर कर निकाली गई लाश
हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस की निगरानी में कब्र खोदकर लाश निकाली गई। पूरे प्रकरण की वीडियो ग्राफी हुई जहां हज़ारो की भीड़ जमा थी । यहां से लाश को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया। इस मामले में एसडीएम प्रमोद पाण्डेय का कहना है के ये बेहद संगीन मामला है। जिस पर पुलिस का रवैया बेहतर नहीं था इसके लिये उच्च अधिकारियों से बातचीत कर जांच कराई जाएगी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications