बीजेपी विधायक की पत्नी लापता, ढूंढने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत, बाराबंकी में सड़क पर टहलते हुए मिलीं

सुल्तानपुर के लंभुआ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी मंगलवार सुबह अचानक अपने घर से गायब हो गईं। घर वालों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली उसके बाद विधायक के बेटे द्वारा गाजीपुर थाने में शिकायत की गई।

विधायक की पत्नी गायब होने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तलाश शुरू की। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई थी और उन्हें बुधवार दोपहर में बाराबंकी के सफेदाबाद में टहलते हुए पाया गया। बताया जा रहा है कि कमजोर याददाश्त के चलते हुए भटक कर बाराबंकी चली गईं थीं।

sultanpur-bjp-mlas-wife-missing-police-had-to-struggle-to-find-her

दरअसल, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा का गाजीपुर के सेक्टर नंबर 8 में मकान है। मकान में पत्नी पुष्पा वर्मा और बच्चों के साथ वे रहते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह में पत्नी पुष्पा वर्मा घर से अचानक कहीं चली गईं। उनके गायब होने के बाद परिवार वाले उनकी खोजबीन करने लगे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

जानकारी न मिलने के बाद विधायक के बेटे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कुमार द्वारा इसकी जानकारी पिता को दी गई। पिता को जानकारी देने के साथ ही बेटे द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। वहीं पत्नी के गायब होने के बाद सीताराम वर्मा सुल्तानपुर से लखनऊ पहुंचे।

लखनऊ पहुंचने के बाद उन्होंने डीसीपी से मिलकर पत्नी को खोजने के लिए मदद मांगी। डीसीपी द्वारा विधायक की पत्नी को खोजने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरे की फोटो जांच की गई तो पता चला कि सुबह 9 बजे उन्हें इंदिरानगर अरविंदो पार्क के समीप देखा गया था।

आंटी चाहिए उसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम जांच करते हुए बाराबंकी पहुंची। बाराबंकी के सफेदाबाद इलाके में सड़क पर भटकते हुए उन्हें देखा गया उसके बाद उन्हें पड़कर पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिवार के लोगों द्वारा बताया गया कि उन्हें भूलने की बीमारी है, जिसका इलाज भी चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+