UPPSC PCS: पिता दुकान से चलाते हैं घर, बेटी बनने जा रही हैं SDM, जानिए कौंन हैं सुनिष्ठा सिंह
UPPSC PCS 2023 Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा परिणाम आ गए हैं। इसमें सफल हुए उम्मीदवारों की चर्चा हर ओर हो रही है। ऐसी ही एक उम्मीदवार हैं सुनिष्ठा सिंह। (Sunishtha Singh)
सुनिष्ठा सिंह यूपी पीसीएस परीक्षा 2023 में 16वीं रैंक हासिल कर अब एसडीएम (SDM) बनने जा रही हैं। सुनिष्ठा सिंह के पिता एक साधारण सा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। सुनिष्ठा सिंह की सफलता के बाद वो सुर्खियों में आ गई हैं।

कौन हैं सुनिष्ठा सिंह, UPPSC PCS में 16वीं रैंक लाकर बनने जा रहीं SDM
- UPPSC PCS में 16वीं रैंक लाने वाली सुनिष्ठा सिंह बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित गुथिया गांव की रहने वाली हैं।
- सुनिष्ठा सिंह के पिता का नाम कुंवर विजयंत सिंह हैं। जो कि एक गांव से नजदीक कैसरगंज बाजार अपना मेडिकल स्टोर चलाते हैं। इसी मेडिकल स्टोर से वह घर का सारा खर्च चलाते हैं। सुनिष्ठा सिंह की मां हाउसवाइफ हैं।
- सुनिष्ठा सिंह की बड़ी बहन टीचर हैं जबकि छोटा बेटा उत्कर्ष सिंह परास्नातक की पढ़ाई कर रहा है।
- सुनिष्ठा सिंह ने अपनी पढ़ाई हिंदी मीडियम से की है। सुनिष्ठा ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई बहराइच शहर के हिंदी मीडियम के स्कूल बाल शिक्षा निकेतन से पूरी की है।
- सुनिष्ठा सिंह ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई लखनऊ के क्रिश्चियन कालेज से पूरी की है। सुनिष्ठा सिंह बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में काफी तेज थीं।
- सुनिष्ठा सिंह स्कूल के वक्त से ही सिविल सर्विस में जाना चाहती थीं। अब एसडीएम बनकर उनका सपना पूरा हो गया है।
- सुनिष्ठा सिंह का कहना है कि वो बहराइच जिले के नामचीन राजनीतिक ठाकुर हुकुम सिंह के गांव से आती हैं।
- सुनिष्ठा सिंह ने लखनऊ की ध्येय कोचिंग से तैयारी की है।
- सुनिष्ठा सिंह के पिता विजयंत सिंह का कहना है कि उन्होंने कभी भी अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज उसी का फल है कि उनकी बेटी को ये सफलता मिली है।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी ट्वीट कर दी बधाई
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी ट्वीट तक सुनिष्ठा सिंह को इस सफलता के लिए बधाई दी है। बृजभूषण शरण सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ''मजबूत इरादे और मन में कुछ कर गुजरने का संकल्प हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं है। इसको सच कर दिखाया मेरे करीबी लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज के कुंवर विजयंत सिंह बबलू जी की छोटी बेटी सुनिष्ठा सिंह ने। लखनऊ की ध्येय कोचिंग से तैयारी करके सुनिष्ठा सिंह ने पीसीएस में 16वी रैंक हासिल की और एसडीएम बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मैं इस सफलता पर गौरवान्वित हूं। सुनिष्ठा सिंह एवं उनके परिजनों को बधाई और मेरी हार्दिक शुभकामना के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।''
उन्होंने आगे लिखा, ''हमें अपने बेटियों पर गर्व है। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों से विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। बेटियों को जितने अधिक अवसर मिलेंगे, वे अपने असीमित सामर्थ्य से देश और समाज के प्रति उतना अधिक योगदान देंगी। हमें विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प की सिद्धि हमारे युवा ही करेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications