UP News: दिनदहाड़े सुभासपा महिला नेता की घर में घुसकर हत्या, नंदनी राजभर को चाकुओं से गोदा, इलाके में तनाव
Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश में एक महिला नेता की दिनदहाड़े हत्या के बाद तनाव का माहौल है। संतकबीरनगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की महिला नेता नंदिनी राजभर की रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।
वारदात खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा गांव की है, जहां ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा की प्रदेश सचिव नंदनी राजभर की धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

नंदिनी राजभर की हत्या को लेकर IG राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा, ''नंदिनी नाम की महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। आगे की जांच चल रही है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।" जानकारी के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या की है।
छावनी में बदला इलाका
इधर, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अभी तक घटना की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है, जिसमें नंदनी राजभर ससुराल वाले पक्ष से मुकदमे की पैरवी कर रही थी, जिससे चलते दबंगो ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया।
Recommended Video
शव को लेकर पुलिस से भिड़े ग्रामीण
वहीं मृतका के शव ले जाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में तेज नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने हाथ में ईंट और पत्थर लेकर पुलिस को शव ले जाने से रोका। मौके पर पहुंचे एसपी सत्यजीत गुप्ता और सुभासपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी के बीच बातचीत हुई।
घर में घुसकर किया हमला
जानकारी के मुताबिक डीघा गांव में सुभासपा नेता नंदनी राजभर अपने परिवार के साथ रहती थीं, जहां रविवार की शाम धारदार हथियार से लैस दबंगों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया और घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications