यूपी: केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दारोगा ने खुद को मारी तीन गोलियां, मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दारोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को तीन गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद दारोगा को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

sub inspector extreme step in farrukhabad

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला मंगलाव को आवास विकास में स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा का शुभारम्भ करने के लिये आये थे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री के आगमन पर फतेहगढ़ में तैनात दारोगा तार बाबू पुत्र मेबाराम निवासी नगला सोना फिरोजाबाद की ड्यूटी लगई गई थी। साथ में गए सिपाहियों ने बताया वह लोग मंत्री के काफिले का इंतजार कर रहे थे। दारोगा कुर्सी पर बैठ कर फोन से किसी से बात कर रहे थे।

तार बाबू बात करते-करते वह उठे और एक दुकान के पीछे गए, जहां से कुछ देर बाद गोलियां चलने की आवाज आयी। भाग कर देखा तो दरोगा खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहे थे। उनको तुरंत लोहिया अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दारोगा के गोली मारने की सूचना पर एसपी और दूसरे अफसर तुरंत अस्पताल पहुंचे और सिपाहियों से पूरी जानकारी ली। फोन पर किससे बात कर रहे थे इस बात की भी जानकारी की जा रही है। बता दें कि तार बाबू तीन दिन पहले ही कानपुर नगर से तबादले पर फर्रुखाबाद पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+