Video: जिस्म पर आग लगाकर 80 फीट से छलांग.. टिकट 20 Rs; जान की बाजी पर ये कैसी तालियां ?
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स अपने जिस्म पर आग लगाकर करीब 80 फ़ीट की ऊंचाई से कूद रहा है। नीचे पानी से भरा एक गड्डा बनाया गया है, जिसमे आग भी लगाई है। इस दौरान लोग तालियां भी बजा रहे हैं। आइये जानते हैं आखिर ये मामला है क्या?
दरअसल, बदायूं के सहसवान में कोतवाली से लगभग 300 मीटर की दूरी पर प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान में मेला लगा हुआ है। इसी मेले में एक शख्स टिकट लगाकर यह करतब दिखा रहा है। इस दौरान यह शख्श लगभग 80 फीट ऊंची सीढ़ी पर चढ़ता है और फिर अपने शरीर पर तेल छिड़क कर आग लगा लेता है।

उधर, वहां मौजूद दर्शक जोर-जोर से तालियां और सीटियां बजाकर उसका हौसला बढ़ा रहे हैं। फिर एकाएक करतब दिखा रहा व्यक्ति जलते हुए नीचे पानी से भरे गड्डे में कूद जाता है। कुछ सेकंड के लिए तो सबकी सांसे थम जाती हैं, लेकिन फिर जैसे ही वो शख्स पानी से निकलकर हाथ हिलाता है तो लोग फिर तालियां बजाने लगते हैं।
आपको बता दें कि मेलों में इस तरह के करतब काफी समय से दिखाए जाते रहे हैं। न जाने कितने लोगों ने इसमें अपनी जानें भी गवाईं हैं। मगर फिर यह खेल जारी है। लोग भी बड़ी तादाद में इसे देखने आते हैं और जमकर तालियां बजाते हैं। बहरहाल इस पूरे खेल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications