VIDEO: यूपी के डिग्री कॉलेज में छात्र किताब खोलकर दे रहे परीक्षा

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में नकल पर लगाम लगाकर भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में प्रदेश सरकार के नकलविहीन परीक्षा कराने के दावे खोखले दिखाई दे रहे हैं। मथुरा के एक डिग्री कॉलेज में सामूहिक नकल की तस्वीरें मोबाइल कैमरे में कैद हुई है जहां परीक्षा केवल मजाक दिखाई दे रही है।

Students writing answer opening book in exam in Mathura

गोल-मोल जबाब देते नजर आये ऊर्जा मंत्री
क्लासरूम में इधर-उधर घूमते और हाथों में उत्तर पुस्तिका लिए ये छात्र बलदेव इलाके के श्री राम चरण सिंह महाविद्यालय के हैं। यहां पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही है। यहां परीक्षाओं का किस तरह मजाक बनाया जा रहा है, ये आप देख सकते हैं। छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर आसानी से दूसरे छात्रों के पास जा रहे हैं। इतना ही नहीं छात्र - छात्राएं किताबों को मेज पर रखकर धड़ल्ले से विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को मजाक बना रहे हैं।

महाविद्यालय की ये करतूत नाम न बताने की शर्त पर एक छात्र ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद की। मोबाइल कैमरे में कैद हुई इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि यहां परीक्षा किस तरह से चल रही है। न तो कॉलेज प्रबंधन तंत्र को इस बात का ख्याल है कि वह देश के भविष्य के साथ किस तरह खिलवाड़ कर रहे हैं, न छात्रों को कि वह इस तरह पास होकर कैसे अपना भविष्य संवारेंगे? श्रीकांत शर्मा ने नकल पर बोलते हुए कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि प्रदेश नकलविहीन बने, सपा ने यहां नकल माफिया को पैदा किया, बहन जी ने उसको पाल पोस कर बड़ा किया और कांग्रेस ने उसको हवा देने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+